नवविवाहिता की खून से शहर हुआ फिर लाल
नवविवाहिता की खून से शहर हुआ फिर लाल
जितेंद्र महमल्ला /धमतरी
कोतवाली थाना के अन्तरगत शांति कॉलोनी चौक पर ट्रैक्टर ने बाइक में सवार तीन लोगो को ठोकर मार दी।इस घटना में नवविवाहिता महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक महिला का पति पुराणिक साहू जो घायल हो गया। कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची । तत्पश्चात शव को रक्तदान एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार जिला बालोद के ग्राम तितुरगहन की रहने वाली महिला मैती बाई साहू अपने पति पुराणिक साहू और जेठ कोमल के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG05 AB 6373 में सवार होकर दुधावा क्षेत्रअपनी मायके जा रही थी।शहर के शांति कॉलोनी के पास सामने से रेत भरकर ट्रैक्टर क्रमांक CG 13 Z 7401 तेज रफ्तार से आ रहा था । और बाइक सवार को ठोकर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।महिला के पति को मामूली चोटें आई है और उसका जेठ (चालक)सुरक्षित है। बताया कि पुराणिक और मैती बाई का विवाह 2 माह पूर्व ही हुआ था शादी के बाद पहली बार मायके जा रही थी।
जांच अधिकारी एचआर वर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर चालक लापरवाही पूर्वक गाड़ी चला रहा था और बाइक को ठोकर मार दी ट्रैक्टर को जब्त कर चालक के उपर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
