*सरपंच पति को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था ब्लेक मेल* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सरपंच पति को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था ब्लेक मेल*

 ब्लैक मेलिंग के आरोपी को खरोरा पुलिस ने किया गिरफ़्तार



*सरपंच पति को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था ब्लेक मेल*

 सुरेन्द्र जैन

 खरोरा क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत के सरपंच  पति  को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लेक मेल करने वाले आरोपी को अंततः खरोरा पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।

    टीआई नितेश ठाकुर ने बताया क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत के सरपंच पति को अश्लील विडीयो सोशल मीडिया में वायरल कर देने की धमकी दे कर रुपयों की माँग करने की रिपोर्ट पर थाना ख़रोरा में अपराध क्रमांक 223/21 धारा 294, 506, 384 भादवी तहत मामला पंजिबद्द किया गया था इसके पश्चात 8 जून को एक आरोपी नीतीश गोंड को पुलिस द्वारा पकड़ा गया, गिरफ़्तार आरोपी से पूछताछ में मामले में संलिप्तअन्य आरोपियों के नाम का खुलासा हुआ  पुलिस द्वारा इस मामले के मास्टरमाइंड सचिन गौतम पिता लक्ष्मन गौतम आयु 25 वर्ष निवासी कोटा थाना सरस्वती नगर को पकड़ा गया जिसके पास से मोबाइल फ़ोन बरामद कर जप्त किया गया । 

पुलिस ने आरोपी को आज न्यायिक हिरासत में गुरुवार को जेल भेजा दिया, पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की भी पतासाजी कर रही है। 

    पुलिस के मुताबिक गिरफ़्तार आरोपी सचिन स्वयं को इंटक का नेता बताता है, आरोपी आपराधिक प्रवित्ति का है व हत्या का प्रयास व लूट के मामले भी अन्य थानों में आरोपी के खिलाफ पंजिबद्द हैं।

    *सरपंच पति का नाम गोपनीय रखकर दिया पुलिस ने साथ*

   ब्लेक मेलरों से परेसान सरपंच पति  के सामने पुलिस  के माध्यम से न्याय पाने में भी एक बड़ी समस्या थी कि कहीं उनका नाम उजागर हुआ तो भी बदनामी होगी ईंसलिये उन्होंने पुलिस से अपना नाम पता गोपनीय रखते हुए पुलिस की मदद मांगी और खरोरा पुलिस ने उनका नाम व गांव का नाम गोपनीय रखते हुए मामले में कार्यवाही की पतासाजी कर आरोपियों पर उचित कानूनी कार्यवाही की।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads