*ब्लाक कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक संपन्न,छ. ग.टीचर्स एसोसिएशन ब्लाक ईकाई मगरलोड के द्वारा
*ब्लाक कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक संपन्न,छ. ग.टीचर्स एसोसिएशन ब्लाक ईकाई मगरलोड के द्वारा
*राजेंद्र साहू/मगरलोड*
मगरलोड ब्लाक कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक आज शाम 5 बजे श्री रमेश कुमार यादव ब्लाक अध्यक्ष की अध्यक्षता एवं श्री देवनाथ साहू प्रांतीय उपाध्यक्ष,श्री शैलेन्द्र कुमार पारिक प्रांतीय कोषाध्यक्ष, डॉ भूषण लाल चंद्राकर जिला अध्यक्ष एवं श्री धीरज देवागन ब्लाक संयोजक, जिला पदाधिकारी व्दय श्री राहुल नेताम एवं दिनेश कुमार जाटव की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।*
*उक्त बैठक में निम्नांकित बिंदुओं पर चर्चा हुआ:-*
✍️ *अगस्त 2020 से मार्च 2021 तक की आय - व्यय ब्लाक कोषाध्यक्ष व्दारा प्रस्तुत किया गया।*
✍️ *30 जुलाई के ट्विटर अभियान में ब्लाक के शत प्रतिशत साथियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है।*
✍️ *1जुलाई को संविलियन दिवस के अवसर पर अधिकाधिक वृक्षारोपण करने एवं प्रांतीय निर्देशानुसार वर्ष 2021-22 की सदस्यता अभियान के आगाज करने का निर्णय लिया गया है।*
✍️ *स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतू संगठन व्दारा ठोस पहल करने का निर्णय लिया गया है।*
✍️ *दिवगंत साथियों के परिजनों को संवेदना राशि प्रदान करने के संबंध मै निर्णयलिया गया है की सभी संकुल अध्यक्ष अपने संकुल में शीघ्र ही बैठक आयोजित कर दिनांक 04/07/2021तक अपने संकुल के निर्णय से ब्लाक संगठन को अवगत कराएंगे।*
✍️ *पदोन्नति,क्रमोन्नति,वेतन विसंगति पर प्रांतीय संगठन व्दारा आगामी जुलाई माह में ठोस रणनीति की घोषणा की जाएगी,उक्ताशय की जानकारी बैठक शामिल प्रांतीय पदाधिकारियों व्दारा दी गई।*
*बैठक में श्री देवनाथ साहू प्रांतीय उपाध्यक्ष,श्री शैलेन्द्र कुमार पारिक प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं डॉ भूषण लाल चंद्राकर जिला अध्यक्ष ने 30 जून ट्विटर अभियान,संविलियन दिवस को सफल बनाने एवं संगठन की मजबूती हेतु सभी साथियों से अपील किए साथ ही बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने विचार व्यक्त किए।*
*उक्त बैठक में ब्लाक उपाध्यक्ष गण श्री अशोक कुमार पटेल,श्री गनेंद्र गंगासागर,श्री हरि लाल गंजीर,श्री शेष नारायण साहू कोषाध्यक्ष,श्री वीरेन्द्र कुमार साहू सचिव,श्री नवीन कुमार बागड़े वरिष्ठ सदस्य,ब्लाक पदाधिकारी श्री रूपेश कुमार सोनी,तिलक राम साहू,जगमोहन ध्रुव,योगेन्द्र साहू,श्री खेमलाल साहू सुश्री रूखमणी बंछोर,श्रीमती रूखमणी साहू,संकुल अध्यक्ष गण श्री कुंजराम साहू,श्री महेन्द्र प्रताप ब्रम्हे,श्री उत्तम कुमार साहू,श्री चंद्रप्रकाश पटेल,श्री प्रीतम साहू शामिल हुए।*
*छ. ग.टीचर्स एसोसिएशन ब्लाक ईकाई मगरलोड।*

