*आदिवासी विकास परियोजना की प्रथम बैठक में हुए विभिन्न प्रस्ताव*
*आदिवासी विकास परियोजना की प्रथम बैठक में हुए विभिन्न प्रस्ताव*
गरियाबंद
एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना गरियाबंद प्रथम बैठक आज परियोजना कार्यालय गरियाबंद में आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना के अध्यक्ष संजय नेताम ने की। उक्त आहूत बैठक में समाज हित पर चर्चा हुई और विभिन्न प्रस्तावों को बैठक में शामिल किया गया व लिए गए निर्णयों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अवगत कराकर मांगो को पूरा करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में परियोजना की आगामी कार्ययोजना एवं मार्गदर्शन के संबंध में समग्र आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों व समाजप्रमुखों की विशेष उपस्थिति में समाज के विकास और उत्थान हेतु निम्नलिखित विभिन्न प्रस्ताव रखे गए जिसमें समाज के युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम का संचालन यथा कंप्यूटर प्रशिक्षण, बांस शिल्प व अन्य कौशल विकास व उन्नयन कार्यक्रम संचालित करने,आदिवासी क्षेत्रों में स्थापित स्थानीय देव स्थलों,माता गुड़ी,देव गुड़ी, जात्रा एवं मेला स्थलों के समुचित विकास तथा संबंधित स्थानों पर बहुद्देश्यीय सभागार, पेयजल ,स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करने,आदिवासी बहुल इलाकों के आदिवासी किसान साथी जो कृषि,पशुपालन, मत्स्यपालन एवं सौर ऊर्जा से उर्जिकृत सोलर पंप कनेक्शन आदि का उपयोग कर असिंचित भूमि से सिंचित भूमि परिवर्तन कर खेती करने के इच्छुक हैं उन्हें विभाग द्वारा सभी सुविधाएं अंतिम पंक्ति के किसानों तक मुहैया कराने हेतु तथा आदिवासी बहुल गरियाबंद जिले में शासकीय विभागों में होने वाली चतुर्थ श्रेणी व तृतीय श्रेणी(ग़ैरकार्यपालिक) की भर्तियों में बस्तर,सरगुजा, कोरबा और जीपीएम कि तर्ज पर शत प्रतिशत स्थानीय उम्मीदवारों को प्राथमिकता प्रदान करने जैसे चार सूत्रीय प्रस्तावों को पूरा करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अवगत कराने का निर्णय लिया गया। उक्त बैठक में ध्रुव गोंड़ आदिवासी समाज के प्रदेशाध्यक्ष पन्नालाल ध्रुव,सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष भारत सिंह दीवान,अमात गोंड़ महासचिव यशवंत सोरी,ध्रुव समाज जिलाध्यक्ष नरसिंह मरकाम,भुंजिया समाज प्रदेश अध्यक्ष ग्वाल सिंह सोरी,कमार समाज जिलाध्यक्ष नवतु राम कमार,सर्व आदिवासी समाज युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव, पुरुषोत्तम ध्रुव,गुंजेश कपिल,रामाधार ध्रुव सहित एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना के सहायक आयुक्त एलआर कुर्रे व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

