बिजली की आंख मिचौनी से ग्रामीण हलाकान,गांवो में जलापूर्ति पर भी पड़ रहा विपरीत प्रभाव - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

बिजली की आंख मिचौनी से ग्रामीण हलाकान,गांवो में जलापूर्ति पर भी पड़ रहा विपरीत प्रभाव

 बिजली की आंख मिचौनी से ग्रामीण हलाकान,गांवो में जलापूर्ति पर भी पड़ रहा विपरीत प्रभाव



   सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

  पावर प्लस कहलाने वाले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे धरसीवां ब्लॉक के ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा से लगे गांवो में बीते कुछ सप्ताह से बिजली की आंख मिचौनी ओर अघोषित कटौती ने ग्रामीणो का जीना मुहाल कर दिया है गांवो की पेयजल आपूर्ति पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ने लगा है।

   जानकारी के मुताबिक ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा के सब स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत यह समस्या रविन्द्र सिंह नामक  अधिकारी के ट्रांसफर के बाद से ही उतपन्न हुई है उसके पहले ऐंसी समस्या दिखाई नही देती थी कुछ सप्ताह पूर्व जबसे उक्त अधिकारी का स्थानांतरण हुआ तभी से अचानक बिजली व्यवस्था चरमरा गई दिनभर बिजली की आंख मिचौनी ओर अघोषत कटोती के चलते ग्रामीणो के इलेक्ट्रॉनिक यंत्र भी आये दिन खराब हो रहे हैं वोल्टेज कम ज्यादा होने बार बार बिजली गुल होने से जहां एक ओर सांकरा व सोंडरा के ग्रामीण सर्वाधिक परेसान हैं तो वही इस समस्या से पानी टँकी भी पूरी नही भर पाती और लोगो को पर्याप्त पानी नही मिल पाता ।

   बर्तमान में हालात ये हो गए हैं कि ग्रामीणो को पॉवर प्लस प्रदेश में भी अविभाजित मध्यप्रदेश के समय के वो दिन याद आने लगे हैं जब अधोषित बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल रहते थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads