*मौसम ने बदली करवट तेज हवा के साथ जोरदार बारिश,गर्मी से मिली राहत लेकिन बिजली गुल से मच्छर बने मुसीबत*
*मौसम ने बदली करवट तेज हवा के साथ जोरदार बारिश,गर्मी से मिली राहत लेकिन बिजली गुल से मच्छर बने मुसीबत*
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आसपास दिनभर की तेज धूप और गर्मी के बाद रात्रि में अचानक मौसम ने करवट बदली ओर तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई जिससे लोगो को गर्मी से तो राहत मिल गई लेकिन बारिश के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल होने से अब मच्छर मुसीबत बने हुए हैं।
धरसीवां क्षेत्र में बुधवार को दिनभर तेज धूप गर्मी से लोग हलाकान रहे लेकिन शाम से मौसम बदलने लगा और रात्रि में अचानक पहले तो तेज अंधड़ चला जिससे ओधोगिक धूल डस्ट ने थोड़ा ग्रामीणो को हलाकान किया इसके बाद तेज हवा के साथ जोरदार बारिश शुरु हुई घण्टेभर की तेज बारिश ने लोगो को गर्मी से राहत दी इसके बाद रुक रुककर बारिश जारी है।
*बिजली गुल चीथ रहे मच्छर*
बारिश ने तो लोगो को गर्मी से राहत दे दी लेकिन धरसीवां के सिलतरा सब स्टेशन अंतर्गत कई गांवों में बारिश के साथ ही बिजली आपूर्ति ठप्प होने से ग्रामीण अब मच्छरों के प्रकोप से हलाकान है
क्षेत्र में हल्की फुल्की बारिश या हवा चलने पर भी बिजली आपूर्ति ठप्प होना कोई नई बात नही है वर्षाकाल मे हर साल इससे भी अधिक कठिनाई ग्रामीण भुगतते रहते हैं क्योकि हवा चली बारिश हुई और बिजली गुल।
