दो किलो गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार,ऑपरेशन क्लीन के तहत पुलिस की कार्यवाही*
दो किलो गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार,ऑपरेशन क्लीन के तहत पुलिस की कार्यवाही*
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
एसएसपी रायपुर के निर्देशन व सीएसपी उरला के मार्गदर्शन में जारी ऑपरेशन क्लीन के अंतर्गत धरसीवां पुलिस ने दो किलो अवैध गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।
टीआई नरेंद्र बंछोर ने बताया कि एसएसपी रायपुर के निर्देशन व सीएसपी के मार्गदर्शन में क्षेत्र में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन अनियान जारी है इसी के तहत नशे के सौदागरों के खिलाफ व जुआडियों की धरपकड़ करने पुलिस सक्रिय है बीती रात धरसीवां पुलिस की टीम ने वार्ड क्रमांक 3 में दबिश दी और हसनउद्दीन पिता इमरान खान को दो किलो गांजा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 20 नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तारी की कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड में आज जेल भेज दिया।
