क्षेत्रीय खबरे
नगरपालिका अध्यक्ष गफ्फु ने कि जिले के नए प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत से सौजन्य भेंट
सोमवार, 21 जून 2021
Edit
नगरपालिका अध्यक्ष गफ्फु ने कि जिले के नए प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत से सौजन्य भेंट
गरियाबंद
नगर पालिका गरियाबंद के अध्यक्ष एवं राइसमिल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने रायपुर पहुॅच कर जिले के नए प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत से उनके निवास स्थान में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मेमन ने उन्हे गरियाबंद जिला का प्रभारी मंत्री बनने पर बधाई दी। संक्षिप्त मुलाकात के दौरान उन्होने नगर के विकास को लेकर भी प्रभारी मंत्री से चर्चा की और नगर की समस्या व प्रमुख मांगो से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री भगत ने उन्हे आश्वस्त किया कि वे गरियाबंद जिला एवं नगर के विकास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। साथ ही उन्होने जनहित मांगो और जनसमस्याओ को लेकर शीघ्र निराकरण करने का भी आश्वासन दिया।
Previous article
Next article
