कम्पोस्ट खाद को जबरिया खरीदने में किसानों को मजबुर न करके फ्री में दे छत्तीसगढ़िया राज्य सरकार -देवनाथ साहू - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कम्पोस्ट खाद को जबरिया खरीदने में किसानों को मजबुर न करके फ्री में दे छत्तीसगढ़िया राज्य सरकार -देवनाथ साहू

 कम्पोस्ट खाद को जबरिया खरीदने में किसानों को मजबुर न करके फ्री में दे छत्तीसगढ़िया राज्य सरकार -देवनाथ साहू



आरंग

भारतीय जनता पार्टी मंडल आरंग के महामंत्री देवनाथ साहू ने राज्य सरकार से कंपोस्ट खाद को मजबूर न करके फ्री में वितरण करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सोसाइटी से खरीफ़ फसलों के लिए किसानों द्वारा खाद खरीदा  जा रहे है पर किसानों को राज्य सरकार द्वारा स्थापित गौठानों में उत्पादित कम्पोस्ट खाद को 10 रुपए किलो के भाव से खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जबकि सरकार ने 6 रुपए किलो में किसानों को उपलब्ध कराने की बात की थी 


किसान हितों के संरक्षण का वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार की नीयत की पोल भी कम्पोस्ट खाद की जबरिया बिक्री ने  पोल खोल दी है देवनाथ साहू ने कहा कि किसानों को भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए कम्पोस्ट खाद की आवश्यकता है। इसलिेए महामंत्री ने भूपेश सरकार से मांग करते है कि गौठानों में उत्पादित कम्पोस्ट खाद मुफ्त में किसानों को उपलब्ध कराया जाए ताकि इससे जितनी भी वृद्धि फसल में होगी उससे किसानों को लाभ पहुँचे और महंगाई के दंश से प्रदेश की किसान उबर सके।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads