महामंत्री नेहरू साहू ने वैक्सीन लगने पर बुके देकर डॉक्टरों का किया सम्मान
महामंत्री नेहरू साहू ने वैक्सीन लगने पर बुके देकर डॉक्टरों का किया सम्मान।
अभनपुर
ब्लॉक के विभिन्न गांव में शिविरों के माध्यम से वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। वही ग्राम पंचायत- उल्बा के गांव उल्बी में वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किया गया था। भाजपा मंडल खोरपा महामंत्री नेहरू साहू अपने समर्थकों के साथ उपस्थित होकर स्वयं वैक्सीन लगाए। साथ ही लोगों से अपील किया की पूर्ण रूप से तटस्थ होकर वैक्सीन कि दोनों डोज नियमानुसार लगवाकर कोरोना मुक्त भारत अभियान में सहयोग करें।
वही श्री साहू एवं समर्थकों ने नर्स एवं डॉक्टर को बुके भेटकर सम्मान देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही कोरोना को लेकर जो भ्रम और भय बना हुआ है उसका त्याग कर लोग वैक्सीनेशन कराएं । क्योंकि वैक्सीन ही कोरोना को हराने का ब्रह्मास्त्र है। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे उप सरपंच - किरण यादव, पंच- श्रीमती अंबिका कोसले, एकता ग्राम संगठन महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष श्री मति दमयंती साहू, गिरधारी लाल साहू।

