भूपेश के ढाई साल का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा- फतीश साहू - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

भूपेश के ढाई साल का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा- फतीश साहू

 भूपेश के ढाई साल का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा- फतीश साहू



अभनपुर -

  ब्लाॅक कांग्रेस महामंत्री एवं पूर्व सभापति फतीश साहू ने भूपेश बघेल सरकार के ढाई साल के पूरे होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि   छत्तीसगढ़ में सत्तासीन कांग्रेस पार्टी में भूपेश सरकार की ढाई साल की छत्तीसगढ़ एवम छत्तीसगढियो के लिए बेमिसाल साबित हो रहा है ढाई साल के अपने शानदार कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से भूपेश बघेल ने साबित कर दिया है कि उनकी सरकार सदैव छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़ियों  की हितेषी सरकार है इस सरकार ने चुनाव पूर्व अपने द्वारा किए गए 36 चुनावी घोषणाओं में से 24 घोषणाओं को पूरा कर चुकी है शेष बची 12 घोषणाओं को भी जल्द पूरा करेगी 

 फतीश साहू ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं किसानों का कर्जा माफ, सिंचाई कर माफ, घरेलू बिजली बिल हाफ, किसानों को प्रति क्विंटल ₹2500 रुपए  देने और केंद्र सरकार से मनाही होने पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना बनाकर समर्थन मूल्य के शेष अंतर राशि को देने का ऐतिहासिक निर्णय ,नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजनाओं के माध्यम से गांव-गांव में गौठान का निर्माण करना ,गौधन न्याय योजना के माध्यम से ₹2 प्रति किलो में गोबर खरीदने वाला देश का पहला राज्य ,मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना, मुख्यमंत्री शहरी एवं स्वास्थ्य योजना ,मुख्यमंत्री हाट बाजार  योजनाओं के अलावा इस कोरोना संक्रमण काल में भी राजस्व की आर्थिक क्षति होने के बावजूद सरकार पूरे प्रदेश में के हजारों करोड़ का विकास योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का कार्य किया है लगातार विकास की गति को आगे बढ़ाते हुए गड़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने में पण प्राण से जुड़ी हुई है अंत में श्री साहू ने कहा छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार खुशहाल नजर आ रहा है प्रदेश सरकार के कार्य से  जनता काफी खुश है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads