*पति के दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*पति के दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत*

 *पति के दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत*



 

  राजिम 

पति की दीर्घायु और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए राजिम क्षेत्र के ग्राम श्यामनगर में मातृशक्तियों ने वट सावित्री का व्रत रखा। गांव की महिलाओं ने सुबह से ही बरगद के वृक्ष के नीचे एकत्र हो गई। महिलाओं ने वटवृक्ष के चारों ओर धागा लपेटकर पूजा व अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने देवी सावित्री की तरह अपने पति के दीर्घायु की कामना की। सनातन धर्म की महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत विशेष महत्व है।




 मान्यता है कि इस व्रत को रखने से पति पर आए संकट दूर होकर उसकी आयु लंबी हो जाती है। इस व्रत को रखने से दांपत्य जीवन के कष्ट भी दूर हो जाते हैं। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना के लिए इस दिन वट यानी कि बरगद के पेड़ के नीचे पूजा-अर्चना करती हैं। इस दौरान ग्राम की पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा साहू,सरपंच श्रीमती दुर्गा साहू,ममता साहू,सुलोचना साहू,राजकुमारी साहू,ममता साहू,शेषबाई डड़सेना,पद्मनी साहू,रेखा साहू,ईश्वरी साहू,  प्रमिला साहू,जानकी साहू,चंद्रिका साहू,नीरा बाई रूखमणी साहू,जानकी साहू,ममता वर्मा,सहित महिलाएं पूजा अर्चना में उपस्थित रहीं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads