*नगर पंचायत आमदी वासियों ने निर्माण कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण पर विधायक एवं उपस्थित अतिथि गणों का किया गया भव्य स्वागत एवं विधायक का माना आभार* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*नगर पंचायत आमदी वासियों ने निर्माण कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण पर विधायक एवं उपस्थित अतिथि गणों का किया गया भव्य स्वागत एवं विधायक का माना आभार*

 *विधायक रंजना साहू ने किया लाखों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन व लोकार्पण*


 

*नगर पंचायत आमदी वासियों ने निर्माण कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण पर विधायक एवं उपस्थित अतिथि गणों का किया गया भव्य स्वागत एवं विधायक का माना आभार*



जितेंद्र महमल्ला /धमतरी

 

विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत आमदी में विभिन्न स्थानों पर लाखों के निर्माण कार्य का कार्य जोर शोर के साथ शुरू किये है। जिसमें शिक्षा क्षेत्र में छात्राओं की समस्या को ध्यान में रखकर विधायक की अनुशंसा से स्वीकृत स्कूल भवन में चार अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य, विधायक द्वारा स्वीकृत शीतला मंदिर में ज्योति कक्ष निर्माण एवं नगर पंचायत आमदी के हृदय स्थल पर लोक सांस्कृतिक कला मंच निर्माण कार्य का लोकार्पण विधायक रंजना डीपेंद्र साहू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम विधायक सहित आए हुए अतिथि जनों का नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जनों के द्वारा स्वागत किया गया। 




विधायक रंजना साहू ने समस्त निर्माण कार्यों की बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र के हर गांव व शहर का सर्वांगीण विकास मेरा लक्ष्य है। निर्माण कार्यों को हो जाने से निर्मित स्थलों को सुरक्षित व देखरेख करना आप सब की जिम्मेदारी बनती है। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों का नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत माला ने आभार व्यक्त किए। जिला भाजपा संवाद प्रमुख शिवदत्त उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु, महामंत्री अमन राव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष तेजराम साहू, पार्षद नंदकुमार कोसरिया, प्रेमशंकर साहू, कोमल यादव, तेजेश्वरी साहू, लक्ष्मी पटेल, व्यास नारायण निषाद, तामेश्वरी कुंभकार, उषा देवांगन, भीखम साहू, कविता साहू, विधायक प्रतिनिधि उमेश साहू, नागेंद्र साहू, डॉ सुरेश कुंभकार, चंद्रशेखर ठाकुर, शिव प्रसाद साहू, हेमजू पांडे, नीलकंठ साहू, जागेश्वर साहू,  तरुण साहू, देवेश साहू,  जितेंद्र पटेल, कुमार साहू, अशरु साहू, शिशुपाल महमल्ला, शालिक साहू, किशोर कुंभकार, दिनेश गेडाम डोमार साहू, ओंकार साहू, एमन साहू प्रमुख रूप से भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads