भाजपा चंपारण मंडल मे बलिदान दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और अशोक बजाज
भाजपा चंपारण मंडल मे बलिदान दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और अशोक बजाज
आरंग
भारतीय जनता पार्टी चंपारण मंडल द्वारा 23 जून बलिदान दिवस पर संगोष्ठी और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम भाजपा छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल और अपेक्स बैंक के पूर्व चेयरमैन अशोक बजाज के मुख्य आतिथ्य मे संपन्न हुआ । अपने उद्बोधन मे दोनो वरिष्ठ नेताओं ने डां श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि डां मुखर्जी का पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा, उन्होंने अपने पूरे जीवनकाल मे जो कीर्तिमान और आदर्श प्रस्तुत किया है वह हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है, हमे उनसे प्रेरणा लेकर चलना है और महान लक्ष्यों को प्राप्त करना है । अतिथियों ने स्वयं वृक्षारोपण किया साथ ही लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि हम सभी को प्रकृति के प्रति अपना योगदान देना होगा । साथ बृजमोहन अग्रवाल ने लोगो से वेक्सीन लगवाने की अपील भी की ।कार्यक्रम में प्रमुख रुप से मोहन एंटी , रामकृष्ण धीवर मछुवारा संघ ,संजय ढीढी पूर्व विधायक आरंग जिला महामंत्री श्याम नारंग,कार्यक्रम प्रभारी नारायण यादव,श्रीमति किरण बघेल श्रीमति सोना वर्मा, महामंत्री द्वय टीका राम साहू तोषण साहू ,भाजयुमो अध्यक्ष रविन्द्र चंद्राकर ,शिवेंद्र ,विवेक तिवारी प्रांजल तिवारी, कमल नारायण , सरपंच श्रीमति माहेश्वरी साहू ,देव कुमार सावंत साहू सुरेश सिंह हरीश चंद साहू प्रहलाद साहू जगदीश साहू गौतम साहू रूपेश निर्मलकर नारायण साहू वेद प्रकाश टीआर वर्मा ,भाजयुमो कार्यकर्ता रवि साहू,हेमंत चंद्राकर,ललित साहू, देवा सेन, ओम साहू,अशोक साहू सोमेश पाण्डेय ,वीरेंद्र चंद्राकर साथ ही बड़ी संख्या मे भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।
