* सरकार आम जनता की जेबों पर डाल रही डांका,विधायक के साथ कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंपों पर किया प्रदर्शन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

* सरकार आम जनता की जेबों पर डाल रही डांका,विधायक के साथ कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंपों पर किया प्रदर्शन

 * सरकार आम जनता की जेबों पर डाल रही डांका,विधायक के साथ कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंपों पर किया प्रदर्शन



   सुरेन्द्र जैन /धरसीवां

          छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर  रायपुर  जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में क्षेत्रीय विधायक के साथ कांग्रेसियों ने से क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंपों पर बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन आन्दोलन किया।



    कांग्रेसियों ने विधानसभा चौक  स्थित आदर्श पेट्रोल पंप के समीप पेट्रोल, डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया गया।  धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने इस प्रदर्शन के दौरान कहा कि  पिछले 13 महीनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 25.72 व 23.93 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इस साल के पिछले 5 महीने में  लगभग 42 से 43 बार पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि हुई है। केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा की जा रही जनता की इस लूट के खिलाफ हमारे कांग्रेस कायकर्ताओं के साथ  आज पेट्रोल पंपों के सामने प्रतीकात्मक विरोध कर बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग कर रही हु। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसे भयंकर माहमारी के समय जब आम जनता को सरकार से कुछ रियायत की आवश्यकता थी ऐसे समय मे पेट्रोल और डीजल जिसकी कीमत में वृद्धि से दैनिक उपयोग में आने वाली हर वस्तु की  कीमतों में वृद्धि हुई है इसलिए मोदी सरकार पेट्रोल डीजल की बढ़ी हुई दरों को वापस लेकर जनता को राहत देने का काम करे अन्यथा जनता समय आने पर सबक सिखाने कमर कसके तैयार बैठी है। बड़े शर्म की बात है कि आज भी केंद्र सरकार के द्वारा पेट्रोल के 29 पैसे और डीजल के 28 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़ाया गया चौकी आम जनता के साथ केंद्र की भाजपा व मोदी सरकार खिलवाड़ कर रही है जनता इसका जवाब समय आने पर निश्चित रूप से देगी।



जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष ऊधो वर्मा ने कहा कि कोरोना काल में पहले से आर्थिक तंगी से जूझ रहे  नागरिकों को भाजपा की मोदी सरकार ने  ईंधन की मूल्यवृद्धि से महंगाई के दलदल की ओर गहरा धकेल दिया है।



देश में महंगाई 73 वर्ष में सबसे उच्च स्तर पर है। मनमोहन सरकार के समय 77 डालर प्रति बैरल का दाम कच्चे तेल का था तब तत्कालीन कांग्रेस सरकार 65 रुपये लीटर दे रही थी मौजूदा समय में 70 डालर प्रति बैरल भी नहीं है।  अब सरकार 100 रुपये लीटर दे रही है। जब चुनाव होते हैं तो सरकार महगाई पर लंबा लंबा भाषण देते थकते नही है चुनाव खत्म होते ही कहती है पेट्रोल डीजल की मूल्यवृद्धि पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दाम में बेतहाशा वृद्धि के साथ ही रसोई गैस के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी से परिवहन लागत बढ़ रही है जिसका असर खाद्यान्न की डिलिवरी पर पड़ रहा है जिससे खाद्य सामग्री महंगी हो रही है। इससे घरों का बजट बिगड़ रहा है। सीमित आय वालों का महंगाई ने जीना मुश्किल कर दिया है। वहीं केंद्र की भाजपा सरकारें राहत देने के बजाय अनर्गल बातें कर रहीं हैं



पूर्व जनपद सदस्य एवं कांग्रेस जोन  प्रभारी जयंत साहु ने बताया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण ही महंगाई आसमान छू रही है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें 2014 के मुकाबले कम होने के बावजूद इसका लाभ आम जनता को नहीं दिया जा रहा है।

आज आमजन पर भी कांग्रेस के कि महंगाई विरोधी अभियान का समर्थन कर रहे है। आम लोग भी मानने लगे हैं कि महंगाई के लिए केंद्र  की भाजपा सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी जिम्मेदार है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इस प्रदर्शन में छेत्रिय विधायक श्रीमती अनिता शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष ऊधो वर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष व प्रदेश सचिव राजेंद्र पप्पू बंजारे, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा,जनपद सदस्य इंदर साहू,  जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री रंजीत गायकवाड ,जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव खेम देवांगन, कांग्रेस सेक्टर प्रभारी अरुण लहरी, सकरी सरपंच संतोष पाल, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव भीखू वर्मा, विनोद कोशले,नामदेव पाल, अलख पाल, संतराम नारंग, घनश्याम पाल, पूनम घृतलहरे, लक्की दिवाकर, कमल नारायण साहू, मोहित जांगड़े, भुनेश्वर पाल, चेतन, जागेश्वर, आदि सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।






*दोनदेखुर्द में भी प्रदर्शन*

 दोंदेखुर्द पेट्रोल पंप पंप पर भी आज एक दिवसीय धरने पर कांग्रेसी बैठे ग्राम पंचायत दोंदेखुर्द में पेट्रोल पंप के सामने बैठ कर व खाली गैस सिलेंडर रखकर एवं नारे लगाकर कांग्रेसियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया ।जिनमें मुख्य रूप से जिला संयोजक सुर्यप्रताप बंजारे ,दोंदेखुर्द पेट्रोल पंप प्रभारी भगत सिंह बंजारे ,ब्लॉक महासचिव एन. एस. यू. आई. चंद्रशेखर भारती , मजदूर कांग्रेस उपाध्यक्ष मनीष धीवर, मजदूर कांग्रेस सह सचिव पंकज यादव ,विष्णु जोशी, विजय रात्रे,शंकर निसाद, रंजीत सोनवानी, ओमप्रकाश जोगी,दिलेश्वर यादव मुन्ना विशाल, सुरेश यादव,बीरेंद्र चतुर्वेदी,अरुण यादव,आशीष मार्कण्डेय,कन्हैया दुबे,चांद ,मुकेश मारकंडे,संजू इत्यादि कांग्रेसी जन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads