*चयनित विद्यार्थियों को 02 से 06 अगस्त तक उपस्थिति देने के निर्देश* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*चयनित विद्यार्थियों को 02 से 06 अगस्त तक उपस्थिति देने के निर्देश*

*एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए*



*चयनित विद्यार्थियों को 02 से 06 अगस्त तक उपस्थिति देने के निर्देश*


जितेंद्र महमल्ला/धमतरी 


31 जुलाई 2021/ नगरी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए गत 15 जुलाई को चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 60 विद्यार्थियों का चयन हुआ था, जिसमें 30 बालक एवं 30 बालिकाएं शामिल हैं। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग द्वारा चयनित विद्यार्थियों को आगामी दो से छः अगस्त तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अपनी उपस्थिति देना सुनिश्चित करने कहा गया है, ताकि प्रवेश की अग्रिम कार्रवाई की जा सके।

इस दौरान कक्षा पांचवीं की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र, गत शाला का स्थानांतरण प्रमाण पत्र, जिला स्वास्थ्य बोर्ड द्वारा जारी फिटनेस प्रमाण पत्र, आधार कार्ड इत्यादि की मूल एवं छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साईज के फोटो और स्थानीय अभिभावक/पालक का फोटो एवं मोबाईल नंबर के साथ संस्था में उपस्थित होने कहा गया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads