*जुआरियों के कब्जे व फड़ से नगदी रकम 13470/-रुपये, ताशपत्ती बरामद* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*जुआरियों के कब्जे व फड़ से नगदी रकम 13470/-रुपये, ताशपत्ती बरामद*

 *नवागांव आंगनबाड़ी के पास जुआ खेलते 8 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार मगरलोड पुलिस की कार्यवाही*



*जुआरियों के कब्जे व फड़ से नगदी रकम 13470/-रुपये, ताशपत्ती बरामद*

राजेन्द्र साहू/  मगरलोड

 उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर पुलिस होटल, लॉज, ढाबा की चेकिंग एवं पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम नवागांव आंगनबाड़ी केंद्र के पास में कुछ व्यक्तियों द्वारा रुपए पैसे की हार जीत की बाजी लगाकर आम जगह पर  जुआ खेलने की मुखबिर सूचना पर तत्काल सूचना की तस्दीक की गई। 

 सूचना सही पाए जाने पर थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य के नेतृत्व में मगरलोड पुलिस स्टाफ ने गवाहों के साथ घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की। जुआ खेलते 8 जुआरी रंगे हाथ पकड़े गए। जिनके कब्जे व फड़ से 13470/-रुपये नगदी रकम तथा 52 पत्ती ताश जप्त किया गया। मौके पर पकड़े गए जुआरियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। उक्त जुआरियों  को प्रतिबंधित किए जाने पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही की गई हैं।

 जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़े गए जुआरियों में 

धर्मेंद्र कंवर पिता लक्ष्मण कंवर उम्र 29 वर्ष, केवल कंवर पिता कुंज सिंह कंवर उम्र 33 वर्ष ,तरुण कुमार कंवर पिता पंचम कंवर उम्र 30 वर्ष ,भुनेश्वर कंवर पिता विष्णु कंवर उम्र 35 वर्ष, नरेंद्र साहू पिता लखन लाल साहू उम्र 35 वर्ष,होलाराम साहू पिता दयालु राम साहू उम्र 45 वर्ष, कुबेर सिंह कंवर पिता जेठन कवर उम्र 23 वर्ष,जितेंद्र साहू पिता हुमन साहू उम्र 29 वर्ष सभी निवासी ग्राम नवागांव थाना मगरलोड जिला धमतरी शामिल थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads