क्षेत्रीय खबरे
**प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत निर्मित आवास के राशि भुगतान के लिए सौपा ज्ञापन*
गुरुवार, 1 जुलाई 2021
Edit
**प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत निर्मित आवास के राशि भुगतान के लिए सौपा ज्ञापन*
आरंग
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कर लिए हितग्राहियों को 4,5 माह बाद भी क़िस्त की राशि भुगतान नही करने कारण मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
आवास के कार्य पूर्ण नही होने पर नगर पालिका द्वारा कार्य पूर्ण करने संबंधी 2,3 बार नोटिस थमाया गया हितग्राहियों द्वारा साहूकार आदि से कर्ज लेकर अपना आवास निर्माण पूर्ण लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा अंतिम निरीक्षण के 4 माह बाद भी आज तक प्रधानमंत्री आवास के राशि भुगतान नही किए। हितग्राहियों द्वारा नगरपालिका के चक्कर लगाना आम हो गया है। पार्षद सूरज लोधी,पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र लोधी ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी से भेंट कर त्वरित राशि की भुगतान करने संबंधी ज्ञापन सौपे।
Previous article
Next article

