जुगेसर वाले सौरभ के जगह अब बोरिद के सौरभ को क्रान्ति सेना आरंग ब्लॉक अध्यक्ष की कमान - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

जुगेसर वाले सौरभ के जगह अब बोरिद के सौरभ को क्रान्ति सेना आरंग ब्लॉक अध्यक्ष की कमान

 जुगेसर वाले सौरभ के जगह अब बोरिद के सौरभ को क्रान्ति सेना आरंग ब्लॉक अध्यक्ष की कमान 



✓ मनीष यादव को छात्र क्रान्ति सेना आरंग ब्लॉक के संयोजक की जिम्मेदारी मिली 

✓बैठक में प्रदेश सहित जिला पदाधिकारियों की रही उपस्थिति 

✓प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी वर्चुवली बधाई 


रायपुर 

 विगत दिनों विकासखंड आरंग के ग्राम पंचायत रसनी के साहू समाज भवन में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की बैठक आहूत की गई जिसमें केन्द्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई साथ ही नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।




बैठक में आरंग ब्लाक के अध्यक्ष सौरभ चंद्राकर जुगेसर वाले को पदमुक्त किया गया पिछले पंचायत चुनाव के बाद से उनके खिलाफ संगठन के उद्देश्य व नियम के विपरित कार्य करने की लगातार शिकायते आ रही थी कोरोनाकाल से पहले रायपुर के बैस भवन में हुए केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने आरंग ब्लाक अध्यक्ष को पदमुक्त करने की घोषणा की थी जिसके बाद से आरंग में नये अध्यक्ष की तलाश की जा रही थी। 


प्रदेश संयोजक गिरधर साहू की उपस्थिति में आरंग ब्लाक में नये पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई जिसमें ग्राम बोरिद के युवा दाऊ सौरभ चंद्राकर को आरंग ब्लॉक के नये अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई वहीं छात्र क्रान्ति सेना के ब्लॉक संयोजक मनीष यादव को बनाया गया। नये अध्यक्ष पिछले कई वर्षों से छत्तीसगढ़ियावाद, छत्तीसगढ़ियों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ सोशल मीडिया व मैदानी लड़ाई लड़ रहे हैं, सरकारी भूमि उद्योगपति को बेचने के खिलाफ आरंग में राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल के पुतला दहन व विरोध में अहम भूमिका निभाई थी। नवीन अध्यक्ष ने बताया की अगले बैठक में आरंग ब्लॉक में संगठन विस्तार किया जाएगा। बैठक में आशीष चंद्रवंशी जिला संयोजक छात्र क्रान्ति सेना, अनिल वर्मा, संयोजक रायपुर ग्रामीण, दिनेश मंडल अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण के साथ ही आरंग के आसपास गांव अमेठी, नारा, कागदेही, रसनी, बोरिद, बोड़रा व आरंग से युवा भारी संख्या में मौजूद थे।


प्रदेशाध्यक्ष का वर्सन-

सौरभ चंद्राकर जुगेसर वाले को क्रान्ति सेना के उद्देश्य व संगठन नियम के विपरित कार्य करने की शिकायत आने के बाद बैस भवन में हुए केन्द्रीय बॉडी की बैठक में पदमुक्त करने की घोषणा कर दिया था। उनके जगह अभी नया अध्यक्ष बोरिद के युवा उनका भी नाम सौरभ चंद्राकर है को बनाया गया है उनको मेरी ओर बहुत-बहुत बधाई व शुभकामना देता हूँ ... 

अमित बघेल, प्रदेशाध्यक्ष, छ.क्रा.से.


-प्रेषक-

जिला मिडिया प्रभारी

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads