“मीडिया एवं सोशल मीडिया की राष्ट्रीय कार्यशाला “ हैदराबाद (तेलंगाना) में प्रदेश महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी डॉक्टर किरण बघेल,आईटी प्रभारी कृतिका जैन एवम सह प्रभारी किरण भदोरिया होंगी शामिल
“मीडिया एवं सोशल मीडिया की राष्ट्रीय कार्यशाला “ हैदराबाद (तेलंगाना) में प्रदेश महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी डॉक्टर किरण बघेल,आईटी प्रभारी कृतिका जैन एवम सह प्रभारी किरण भदोरिया होंगी शामिल
रायपुर
प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के निर्देश पर प्रदेश महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी डॉक्टर किरण बघेल,आईटी प्रभारी कृतिका जैन एवम सह प्रभारी किरण भदोरिया महिला मोर्चा के राष्ट्रीय संगोष्टि में शामिल होने हैदराबाद, तेलंगाना रवाना हो रहे हैं। इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में पार्टी की बहनों को पूर्ण रूप से दक्ष करने हेतु राष्ट्रीय महिला मोर्चा ने आगामी 31 जुलाई 2021 को “मीडिया एवं सोशल मीडिया की राष्ट्रीय कार्यशाला “ हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित किया है। कार्यशाला राष्ट्रीय अध्यक्ष, माननीय श्रीमती वानाथी श्रीनिवासन जी की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, श्री बी.एल संतोष जी के मार्गदर्शन में सम्पन्न होगी।
इस कार्यशाला में भाजपा आई. टी. प्रभारी श्री अमित मालवीय जी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री संबित पात्रा जी के सत्र प्रमुखता से रहेंगे।