डॉ गुलाब टिकरीहा का केंद्र सरकार में रेलवे बोर्ड के सदस्य बनने से जमीनी कार्यकर्ता का हौसला बुलंद- नेहरू लाल साहू
डॉ गुलाब टिकरीहा का केंद्र सरकार में रेलवे बोर्ड के सदस्य बनने से जमीनी कार्यकर्ता का हौसला बुलंद- नेहरू लाल साहू
अभनपुर
रायपुर जिला ग्रामीण के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ गुलाब टिकरिहा को केंद्र सरकार में भारतीय रेलवे बोर्ड के सदस्य बनाए जाने पर भाजपा खोरपा मंडल अध्यक्ष पारस मणि सहित मंडल के पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित किया। भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री -नेहरू लाल साहू ने बधाई देते हुए कहा पूरे रायपुर जिला ग्रामीण के लिए गौरव की बात है कि डॉक्टर गुलाब टिकरिहा जिन्होंने एक जमीन कार्यकर्ता होते हुए संगठन के इस मुकाम तक का सफर तय किया। श्री गुलाब टिकारिहा जी मंडल के मंत्री पद से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए मंडल अध्यक्ष जिला महामंत्री, चिकित्सा प्रकोष्ठ के रायपुर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष होते हुए वह रायपुर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष का नेतृत्व संभाला । वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी है। केंद्र सरकार में रेलवे बोर्ड के सदस्य बनने पर खोरपा मंडल सहित पूरे रायपुर जिला ग्रामीण में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। बधाई प्रेषित करने वालों में रायपुर जिला ग्रामीण के उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला, राघवेंद्र साहू, बिहारी साहू ,चंद्रकांत सोनकर ,खेलूराम साहू, रामकुमार साहू ,कृष्णकांत नामदेव ,राजेश्वरी चंद्राकर ,हरीश चंद्र साहू ,अनिल साहू ,लोकेश्वर रिगरी, संध्या नामदेव, देवकी साहू, अंबिका कोसले ,सीमा साहू शामिल है।
