ग्राम पंचायत खरखरा में ग्राम सभा का आयोजन
ग्राम पंचायत खरखरा में ग्राम सभा का आयोजन
तेजस्वी/छुरा
जनपद पंचायत छुरा के अन्तर्गत जनपद क्षेत्र क्रमाँक १८ के ग्राम पंचायत खरखरा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया ।
ग्राम सभा में क्षेत्रिय जनपद सदस्य व सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश प्रतिनिधि नीलकंठ सिंह ठाकुर, सरपंच व ग्राम सभा के सभापति केदार ध्रुव थे। वही उपसरपंच प्रेम सिंग, पंच छोटन साहू,थानू राम सोनवानी ग्रामीण पंच प्रमुख कीउपस्थिति मे ग्राम सभा सम्पन्न हुआ।
ग्राम सभा में सचिव भीषम कोषले के द्वारा ग्राम सभा के विषय, विस्तार से रखी गयी। जिसमें दो अगस्त को शाला संचालन के लिए पालक, ब्रोकर चालक की सहमति, आय जाति निवास, महिला सामुदायिक भवन निर्माण, पण्डरीपानी में गौठान की घेरा जैसे विभिन्न मुद्दो पर चर्चा की गयी।
जनपद सदस्य ठाकुर ने ग्राम को अपने संबोधन में कहा कि आज का यह सभा मुख्त:शाला संचालन के विषय पर है। शाला की संचालन आप सभी पंच गण, पालक, बालक और चालक की संयुक्त सहमति से ही खुल पायेगी जिस पर आप सभी को दूरदृष्टि रख कर विचार करना होगा।
सरपंच ध्रुव ने सभा की उद्देश्यों पर विचार रखे।
नरेश, गायत्री, संगीता, सुख मनी,होरी लाल कुर्रे, ममता ठाकुर,गोविंद यादव,भरत साहू,पंच सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

