शिक्षक संवर्ग के विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक बैठक
शिक्षक संवर्ग के विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक बैठक
राजेन्द्र साहू/मगरलोड
आज सर्वशैक्षिक संगठन(छ ग टीचर्स एसोसिएशन,सहायक शिक्षक फेडरेशन,संयुक्त शिक्षक संघ,शिक्षक संघ) ब्लॉक इकाई मगरलोड के संयुक्त प्रयास से शिक्षक संवर्ग के विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक बैठक बी आर सी भवन मगरलोड मे आहूत की गई थी जिसमे सभी संघ प्रमुखों द्वारा समस्याओं के संबंध में रणनीति बनाई गई।
तत्पश्चात BEO साहब से ऑफिस में मुलाकात कर दिवंगत साथियों के *ग्रेज्यूटी,अवकाश नगरीकरण एवम् द्वितीय स्नातक योग्यता सर्विस बुक मे संधारण* समस्याओं से अवगत कराया गया जिसमे साहब द्वारा जानकारी दिया गया--
१. *दिवंगत साथियों के ग्रेज्युटी एवम अवकाश नगदीकरण हेतु बिल बनाकर कोषालय मे जमा किया जाएगा।*
२. *द्वितीय स्नातक योग्यता को सर्विस बुक मे संधारण हेतु DEO के निर्देश पश्चात अंकित किया जाएगा। Deo कार्यालय द्वारा उच्च कार्यालय को मार्गदर्शन हेतु पत्र लिखा गया है जानकारी BEO द्वारा दिया गया।*
३. *बिना परीक्षा अनुमति वाले साथियों का भी योग्यता जिन्होंने आवेदन दिया था सर्विस बुक मे इंद्राज कर दिया गया है।*
साथी लोग अपना सर्विस बुक चेक कर ले और इंद्राज न होने पर संघ को अवगत कराए।
आज के उक्त बैठक एवम BEO साहब से चर्चा हेतु सभी संघ अध्यक्षों के साथ सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
*

