*विश्व के सबसे ऊँचे युद्ध भूमि पर वतन के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की इबारत लिखे देशभक्त सैनिक-जय हिन्दूजा* *स्वःअटलजी के कठोर निर्णय, मजबूत इच्छा शक्ति का परिणाम था कारगिल फतह-विजय साहू* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*विश्व के सबसे ऊँचे युद्ध भूमि पर वतन के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की इबारत लिखे देशभक्त सैनिक-जय हिन्दूजा* *स्वःअटलजी के कठोर निर्णय, मजबूत इच्छा शक्ति का परिणाम था कारगिल फतह-विजय साहू*

 *विजय दिवस मे विधायक व भाजपाई शहीदों की शहादत को किया नमन...*


*अप्रतिम शौर्य,अद्भभुत वीरता, अदम्य साहस की गाथा है, कारगिल युद्ध-रँजना साहू*



*विश्व के सबसे ऊँचे युद्ध भूमि पर वतन के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की इबारत लिखे देशभक्त सैनिक-जय हिन्दूजा*


*स्वःअटलजी के कठोर निर्णय, मजबूत इच्छा शक्ति का परिणाम था कारगिल फतह-विजय साहू*


*जितेंद्र महमल्ला/धमतरी*


पाकिस्तान के घुसपैठियों द्वारा कश्मीर के कारगिल ऊंची चोटी पर कब्जा के पश्चात भारतीय सैनिकों ने देश की भूमि को मुक्त कराने के लिए युद्ध अभियान की जो शुरुआत की, जिसके पश्चात पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ने में भारत के जाबांज सैनिक सफल हुए जिसके बाद से लेकर 26 जुलाई को पूरा देश विजय दिवस के रूप में मनाता है, जिसके आज 25 वर्ष पूरे हो गए। उसी याद को चिरस्थाई बनाने के लिए विंध्यवासिनी मंदिर के समक्ष निर्मित कारगिल उद्यान में विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू ,भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष विजय साहू ,भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  जय हिंदूजा ,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा ने विजय स्मारक के समक्ष श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सैनिकों की शहादत को किया नमन..।इस अवसर पर विधायक श्रीमती रंजना साहू ने कहा की अप्रतिम शौर्य ,अद्भुत वीरता तथा अदम्य साहस कार्य सबसे प्रमाणित व ज्वलंत उदाहरण है कारगिल विजय, जो सिर्फ और सिर्फ भारतीय सैनिकों के द्वारा ही संपन्न हो सकता है, जिसके लिए युगो-युगो तक भारत माता एवं देश का प्रत्येक नागरिक कारगिल विजय में भाग लेने वाले सैनिकों का ऋणी रहेंगे।



 वही भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई ने देश के एक-एक इंच जमीन की रक्षा हेतु मजबूत इच्छाशक्ति तथा कठोर निर्णय लेकर सैनिकों को प्रोत्साहित करते हुए युद्ध के लिए जो मनोबल प्रदान किए उसी का परिणाम है कारगिल मे सेना ने जिदांदिली से फतह हासिल की । उक्त अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय हिंदुजा ने बताया कि विश्व की सर्वाधिक ऊंचाँ युद्ध क्षेत्र पर लड़ा गया, यह लडाई अपने वतन के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने की भारतीय सैनिकों की इबारत लिख कर अमर हो गया जो आगामी समय पर भारत के हर युवा वर्ग तथा सैनिक के रुप मे देशसेवा में भाग लेने वाले सैनिकों के जज्बे को वीरता के लिए प्रेरित करता रहेगा।

      कारगिल विजय पर वीर सैनिकों की शहादत को नमन करने वालो मे राजेंद्र शर्मा, अवनेंद्र साहू, विनोद रणसिंह शिवदत्त उपाध्याय, चेतन हिंदूजा राजीव सिन्हा, उमेश साहू, शिवनारायण छाटा, लक्ष्मण साहू, अज्जू देशलहरे, राजेश साहू, संजय साहू, गणेश सोनकर, बलराम साहू  शामिल हुवे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads