भारत स्काउट्स एवं गाइड्स रीजनल लेबल पर बुलबुल बाल महोत्सव का आयोजन
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स रीजनल लेबल पर बुलबुल बाल महोत्सव का आयोजन
अभनपुर
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स रीजनल लेबल पर बुलबुल बाल महोत्सव का आयोजन दिनांक 29 जून 2021 से 30 जून 2021 तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ रायपुर से सभी प्रतियोगिताओं में ऑनलाइन पंजीयन कर प्रतिभागिता कर रहे हैं जिसमें रायपुर जिला से इस कार्यक्रम में यूनिट लीडर के रूप में कब मास्टर दीपक ध्रुवंशी , कब मास्टर कमलेश देवांगन फ्लॉक लीडर मोनिका गुप्ता एवं इनके साथ ही कब-बुलबुल के रूप में चित्र पेंटिंग में कुमारी हितैषी ध्रुवंशी, राधा साहू, लक्ष्मण साहू कोमेश कुमार साहू, और अंशु साहू ने भाग लिया इसके साथ ही इस स्टोरी टेलिंग में वंश वैष्णव ने भाग लिया फेस पेंटिंग में रितिक कुमार, हीरा साहू, विकास साहू रोशन साहू ने अपनी अनोखी पेंटिंग का उदाहरण प्रस्तुत किया । साथ ही हैंड पेंटिंग में एकता साहू, विद्या साहू डागेश्वर साहू ने भाग लिया जबकि क्ले मॉडल मेकिंग में कुमारी आकृति साहू ने अपना हुनर दिखाया । इसके साथ ही गुंजन साहू पेपर क्राफ्ट तान्या देवांगन, नूतन साहू, भूनेश कुमार साहू ने भी पेपर क्राफ्ट में अपना हुनर दिखाया । इसके बाद फैंसी ड्रेस में लिकेश साहू, रागनी साहू, वेणु साहू ने भाग लिया और अंत में सोलो फोक डांस में भूमिका साहू, पूनम साहू और कृष्ण कुमार धुर्व ने भी अपने हुनर का परिचय दिखलाया सभी की इस प्रतिभागीता से पूरा जिला संघ रायपुर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है आदरणीय श्री सुरेश शुक्ला जी जिला मुख्य आयुक्त रायपुर एवं श्री अशोक नारायण बंजारा जी जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर एवं जिला आयुक्त स्काउट के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से निरंतर कब बुलबुल प्रगति की ओर बढ़ रहे हैं उन सभी की इस गतिविधि के लिए जिला अध्यक्ष श्री जी स्वामी जी जिला सचिव श्री मृत्युंजय शुक्ला जी विकास खंड शिक्षा अधिकारी इक़बाल खान, एवं विकास खंड सचिव दीपक ध्रुवंशी, पीएलसी प्रमुख हेमंत साहू एवं संघ के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश दी।
