भाजपा महिला मोर्चा ने मंत्री कवासी लखमा के बयान के खिलाफ जताया रोष,गलत बयानबाजी के विरोध में सड़क पर उतरकर करेगी जमकर विरोध - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

भाजपा महिला मोर्चा ने मंत्री कवासी लखमा के बयान के खिलाफ जताया रोष,गलत बयानबाजी के विरोध में सड़क पर उतरकर करेगी जमकर विरोध

 भाजपा महिला मोर्चा ने मंत्री कवासी लखमा के बयान के खिलाफ जताया रोष,गलत बयानबाजी के विरोध में सड़क पर उतरकर करेगी जमकर विरोध



गरियाबंद

 भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा के नेताओं ने भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के खिलाफ छत्तीसगढ़ के मंत्री कवासी लखमा द्वारा दिए गए अनर्गल बयान को लेकर सख्त ऐतराज जाहिर करते हुए कहा है कि कांग्रेस के मंत्री अमर्यादित हो गए हैं, इसीलिए महिलाओं के बारे में गलत बयानबाजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं, इसका महिला मोर्चा जमकर विरोध करेगी। कहा कि जरूरत पड़ी तो महिला मोर्चा मंत्री के विरोध में सड़क में भी उतरेगी। 

भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमती अंजू नायक, जिला महामंत्री बिंदु सिन्हा, शीतला पांडेय, देवसिर सिन्हा, मिलेश्वरी साहू, पुष्पा साहू, रेणुका साहू, ख़िरमनी हरपाल, जनपद अध्यक्ष लालिमा ठाकुर, तोकेश्वरी मांझी, नेहा सिंघल, संतोषी श्रीवास्तव, गुलेश्वरी ठाकुर, मंजुलता गुप्ता, अनिता यादव, श्रुति धुरवा, चित्ररेखा ध्रुव, तारिणी ध्रुव, पदमा यदु, सुनीता झारिया, सरला उइके, शांति कोसरे, कुमारी पटेल, अहिल्या मांझी, हेमलता ध्रुव, सीमा जांगड़े, प्राची कूटारे इत्यादि महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री के अशोभनीय बयान की निंदा की है।

जिला अध्यक्ष श्रीमती अंजू नायक ने कहा कि गत दिनों कांग्रेस के मंत्री कवासी लखमा द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के लिए की गई अभद्र टिप्पणी फूलन देवी जैसे शब्द बोलकर मातृशक्ति का उपहास किया है। छत्तीसगढ़ सहित जिले में कांग्रेस की सरकार में महिलाओं से संबंधित अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है। महिलाओं के साथ हो रहे अनाचार, दुष्कर्म, बलात्कार जैसे अपराध पर मंत्रीगण चुप्पी साधे रहते हैं और मातृशक्तियों पर ऐसी घिनौनी टिप्पणी करते हैं, जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा है कि मंत्री लखमा द्वारा इस तरह के बयान दिए जाने से कांग्रेस की ओछी राजनीति उजागर होती है। 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। राज्य की कांग्रेस सरकार जनता को दिखाए सपने पूरा नहीं कर पा रही है। विकास के कार्य ठप पड़े हैं, फंड के अभाव में अनेक योजनाएं बंद है। शराबबंदी का वादा कर कांग्रेस सरकार मुकर गई है। वहीं आबकारी मंत्री जहां भी दौरा में जा रहे हैं, महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने में लगे हुए हैं। छत्तीसगढ़ की जनता सब देख रही है आने वाले समय में जरूर सबक सिखाएगी।

जिला महामंत्री बिंदु सिन्हा ने कहा कि छतीसगढ़ शांति का गढ़ था, जो कि अब अपराध का गढ़ बनते जा रहा है। महिलाओं एवं बेटियों के साथ दुष्कर्म, अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही है। राज्य की कांग्रेस सरकार में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। वहीं बीते दिनों कांग्रेस मंत्री कवासी लखमा का भाजपा छत्तीसगढ़ प्रभारी के लिए की गई अभद्र टिप्पणी ओछी राजनीति व मानसिकता को दर्शाता है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads