*गुरुपूर्णिमा के अवसर पर शिक्षक की विदाई*
*गुरुपूर्णिमा के अवसर पर शिक्षक की विदाई*
अभनपुर
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खट्टी के शिक्षक श्री मन्नूलाल साहू जी की पदोन्नति प्रधानपाठक के रूप में हुई है तथा उनकी नई पदस्थापना शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सारखी में हुई है।
गुरुपूर्णिमा के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खट्टी द्वारा उन्हें सादर विदाई दी गई।
मुख्य अतिथि के रूप में श्री मन्नूलाल साहू जी कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में ग्राम पंचायत खट्टी के सरपंच श्री खेमचंद निषाद विशिष्ट अतिथि के रूप में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री तेवेंद्र साहू श्री प्रेमनाथ साहू विधायक प्रतिनिधि श्री आजू राम टाइगर श्री आर आर साहू सेवानिवृत्त प्रधानपाठक श्री बी आर साहू क्रीड़ा अधिकारी श्री प्रदीप कुमार सोनी प्रधानपाठक परसदा श्री रविशंकर वर्मा शिक्षक सारखी शामिल हुए। सभी ने अपने उद्बोधन में श्री मन्नूलाल साहू जी से जुड़ी बातों को स्मरण किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्री मन्नूलाल साहू जी ने न चाहते हुए भी विद्यालय छोड़ने की बात कहते हुए भावुक हो गए।
सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन संस्था के शिक्षक व संकुल समन्वयक श्री बुद्धेश्वर बघेल ने किया उन्होंने बताया कि श्री साहू जी का एक सपना था कि माता सरस्वती की प्रतिमा विद्यालय प्रांगण में स्थापित करें विद्यालय से विदा लेते हुए उन्होंने नगद 10000 ₹ विद्यालय को प्रदान किये हैं।
विद्यालय परिवार से श्री भीषम कुमार साहू श्री लक्षमेंद्र साहू श्री अशोक निषाद श्री ओमप्रकाश बघेल श्री हरीश ठाकुर सम्माननीय ग्रामवासी श्री ठाकुर राम साहू श्री रामनारायण ध्रुव श्री बुलाकी निषाद श्री हेमलाल साहू मध्यान्ह भोजन निर्माण करने वाली समिति की महिलाएं व अन्य ग्रामवासी शामिल हुए



