गंगरेल बांध से अतिशीघ्र पानी छोड़ कर किसानों की फसल को चौपट होने से बचाएं- पारस साहू - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

गंगरेल बांध से अतिशीघ्र पानी छोड़ कर किसानों की फसल को चौपट होने से बचाएं- पारस साहू

 गंगरेल बांध से अतिशीघ्र पानी छोड़ कर किसानों की फसल को चौपट होने से बचाएं- पारस साहू 



अभनपुर

भाजपा खोरपा मंडल अध्यक्ष पारस मणि साहू ने मंडल अंतर्गत किसानों के खेतों का निरीक्षण कर सरकार से अपील किया है ।कि वह शीघ्र गंगरेल बांध से पानी छोड़ कर किसानों की फसल को बर्बाद होने से बचाएं। पिछले 2 वर्षों से कोरोना का मार सबसे ज्यादा किसान और मजदूरों को सहना पड़ा। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार ने किसी भी प्रकार का कोई राहत पैकेज नहीं दिया। फिर भी किसान और मजदूर संघर्षरत है ।आब सवाल उनकी अजीविका   और पेट का है ऐसे में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार गंगरेल बांध से पानी छोड़ कर उनके फसल को चौपट होने से बचाएं। रोपाई एवं नींदाई के बाद यह  महत्वपूर्ण समय हैं जब किसानों को सबसे ज्यादा पानी की आवश्यकता है । ऐसे में सरकार के द्वारा का नाक बंद कर लेना किसान विरोधी नीतियों को बताता है। 

        भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू साहू ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा 15 वर्ष से जो किसान नेता बने फिरते थे । और जो बार-बार किसान आंदोलन करते थे पानी की समस्या को लेकर वह  क्षेत्र के जन हितेषी कहने वाले नेता जो कि ग्रीष्म काल में पानी छोड़ने  आंदोलन किए थे।  आज किसानों के खेतों में दरारे आ गए हैं उसके फसल सूखे से त्राहि-त्राहि है ।ऐसे में उनकी नैतिक दायित्व बनता है कि अपने सरकार से मांग कर तत्काल गंगरेल बांध से पानी छुड़वाए। आज सत्ता पाते ही लगता है व्यापारी और उद्योगपति बन गए हैं । किसानों की सुध लेना ही भूल गए हैं। वर्तमान में किसानों को पानी की आवश्यकता है ऐसे में यदि कुछ दिनों तक पानी नहीं छोड़ा गया तो किसानों को लेकर जन आंदोलन करने की चेतावनी भी दिया है। अभी फसल नहीं बचा तो बाद में गंगरेल बांध की पानी की किसानों के लिए कोई वजूद नहीं निकलेग। बारिश होने तक कुछ दिनों के लिए पानी देकर फसल बचाया जा सकता है भविष्य में   अच्छे बारिश से गंगरेल बांध भरने की संभावना भी होगा। ।  क्षेत्र के किसानों में आक्रोश है जो कभी भी आंदोलन का रूप लिया ले सकता है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads