क्षेत्रीय खबरे
क्षेत्रीय खबरें
कृषि एवं उद्यानिकी विभाग छुरा के द्वारा कृषकों को नि:शुल्क बीजों का वितरण
शनिवार, 14 अगस्त 2021
Edit
कृषि एवं उद्यानिकी विभाग छुरा के द्वारा कृषकों को नि:शुल्क बीजों का वितरण
तेजस्वी यादव/छुराः-
जनपद पंचायत छुरा के अन्तर्गत कृषि एवं उद्यानिकी विभाग छुरा के द्वारा कृषकों को नि:शुल्क बीजों का वितरण किया गया।
ज्ञात को की जनपद पंचायत छुरा के अन्तर्गत जनपद क्षेत्र क्रमाँक १८ के आश्रित पंचायत देवरी के ग्राम विजयपुर के कृषकों को नि:शुल्क बीजों का वितरण किया गया।
कृषि विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य व सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश प्रतिनिधि नीलकंठ सिंह ठाकुर थे।अध्यक्षता देवरी पंचायत के सरपंच अशोक सिंह ठाकुर ने किया। विशेष अतिथि बतौर सक्रीय युवा सामाजिक कार्यकर्ता दीलिप ठाकुर, उद्यानिकी विस्तार अधिकारी अनिल साहू,कृषि विभाग के क्षेत्रिय आर ई ओ अलका ध्रुव उपस्थित थे।
अलका ध्रुव ने किसानों को उड़द, अरहर, कलचर खाद की जानकारी दी। वही अनिल साहू,कृषि विभाग विस्तार अधिकारी ने सब्जी बीजों की जानकारी व फायदे के बारे में बताया।
मुख्य अतिथि नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार की मंशा है कि दलहन, तिलहन और सब्जी के खेती को बढ़ावा देना है। हम सभी कृषकों को धान के साथ साथ दलहन, तिलहन और सब्जी की भी खेती करनी चाहिए। सब्जी में भरपूर मात्रा मे पोषक तत्व मिलता है। कुपोषण से संपोषण की ओर बड सकते है। बीज का दुसरा नाम बड़ना है।वृद्धी ही हमारे। जीवन में संवृद्धि लायेंगें। सरपंच अशोक ठाकुर ने कृषको को उत्पादन करने की प्रेरणा दी। तथा कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया।
लाभांवित कृषको में थानू राम सोनवानी पंच, सेवक राम ठाकुर दीलिप ठाकुर,धर्मेन्द्र ध्रुव, शालिक मनोज, द्वारका, बींसंतीन, तोरन बाई, गिरिधारी, जोहत राम, श्यामलाल, हिरन,बहुर, बिसनाथ,सेमलाल,अशोक ,बृजलाल, भगवान, लतेलू, नरसिंग,रमेश्वर,मोहन,गणेश,लेख सिंग, सहित देवरी पंचायत के आश्रित ग्राम विजयपुर, बिरोडार चरौदा के किसान उपस्थित थे।
Previous article
Next article
