*भुपेश सरकार जनता को शराब में डूबा रही है अब जनता इस सरकार को डूबा देगी- शालिनी राजपूत* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*भुपेश सरकार जनता को शराब में डूबा रही है अब जनता इस सरकार को डूबा देगी- शालिनी राजपूत*

 *भुपेश सरकार जनता को शराब में डूबा रही है अब जनता इस सरकार को डूबा देगी- शालिनी राजपूत*




रायपुर 

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रायपुर शहर कि जिला कार्यसमिति की बैठक आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व भाजपा वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार शराबबंदी का वादा करके आज अपने वादे से मुकर गई है। प्रदेश में महिला स्व सहायता समूह द्वारा लिए गए कर्ज प्रदेश की सत्ता में आने से पहले कॉन्ग्रेस ने किया था लेकिन आज तक उनका कर्ज माफ नहीं किया।



भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने सभी मंडलों के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा महिला मोर्चा द्वारा आगामी आयोजित की जाने वाली कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि हमें प्रदेश सरकार की नाकामी को लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी, महिला स्व सहायता समूह का पूर्ण कर्जा माफ करने की घोषणा कांग्रेस ने किया था लेकिन सत्ता में आने के बाद भूल गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के प्रधानमंत्री आवास योजना लाया गया लेकिन प्रदेश की सरकार लोगों को आवास की सुविधा भी मुहैया कराने में असफल रही। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  शालिनी राजपूत ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि हथकरघा दिवस पर खादी उद्योग को बढ़ावा देना, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार जनों का सम्मान करना, रक्षाबंधन के दिन मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करना।



भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने महिला मोर्चा की विस्तार से जानकारी और उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा संगठन के विस्तार को लेकर अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

भाजपा प्रवक्ता पूर्व मंत्री राजेश मूरत में भी महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित किया और कहां आने वाला समय महिलाओं का ही है आर एस कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने में महिलाओं की भूमिका अहम होगी


महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा साहू ने महिला सशक्तिकरण एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने नगर निगम की योजनाओं के बारे में उल्लेख किया एवं वर्तमान सरकार की विफलताओं को महिला मोर्चा को अवगत कराया।


इस दौरान उर्मिला शर्मा ने शोक प्रस्ताव व् मिनी पांडे ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा जिसका कामिनी देवांगन ने समर्थन किया। कार्यक्रम का संचालन स्वप्निल मिश्रा व वंदना मुखर्जी ने किया। बैठक का आभार एव  समापन सुभद्रा तंबोली ने किया।


इस दौरान बैठक में रमेश ठाकुर, शीतल नायक, ममता साहू, शैलेंद्र परगनिया, मनीषा चंद्राकर, सावित्री जगत, वंदनाउं राठौर, अनीता महानंद, व जिला पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads