🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃
💠 *Aaj_Ka_Vichar*💠
🎋 *..17-08-2021*..🎋
✍🏻जो दूसरों को इज़्ज़त देता है, असल में वो खुद इज़्ज़तदार होता है, क्योंकि इंसान दूसरो को वही देता है जो उसके पास होता है।
💐 *Brahma Kumaris Daily Vichar* 💐
🌷 *σм ѕнαитι*🌷
🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃
♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻
💥 *विचार परिवर्तन*💥
✍🏻जिस मनुष्य के हृदय में सच्ची मानवता हो, उसकी सोच हमेशा यही होगी कि, मुझे मिला हुआ दुःख किसी को नही मिले और मुझे मिला हुआ सुख सबको मिले।
🌹 *Brahma Kumaris Daily Vichar*🌹
♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻
💧 *_आज का मीठा मोती_*💧
_*17 अगस्त:-*_ अमीर बनने के प्रयास में शायद असफलता प्राप्त हो, परंतु गुणवान बनने के प्रयास कभी भी असफल नहीं होते।
🙏🙏 *_ओम शान्ति_*🙏🙏
🌹🌻 *_ब्रह्माकुमारीज़_*🌻🌹
💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰
*🇲🇰💥ओम शांति💥 🇲🇰*
*★ Most powerful Positive Affirmations#inner peace care.★*
(आज के समय अपनी सकारात्मक शक्ति बढ़ाने के लिए हमे रोजाना ऐसे अच्छे अच्छे संकल्प अपने आप से दोहराना चाहिए तो नकारात्मक शक्ति हमारे मन पर असर नही करेगी।)👇👇
🙏🕉️🙏 *विश्व की सर्व आत्माओं का कल्याण हो,सब सुखी रहें,स्वस्थ रहें ,खुश रहें।*🙏🕉️🙏
1⃣. मेरे जीवन में हर तरफ से खुशियाँ आ रही हैं।
2⃣. मुझे स्वयं से बहुत प्रेम है।
3⃣. मुझे अपने परिवार के सदस्यों से बहुत प्रेम है।
4⃣. मेरा जीवन सुन्दर है।
5⃣. मेरे पास परमात्मा का दिया सब कुछ है।
6⃣. मेरा जीवन सुखी है।
7⃣. सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड मेरी मदद करता है।
8⃣. मेरा पुण्य का खाता दिन-रात बढ़ता जा रहा है।
9⃣. मेरे परिवार के सारे सदस्य मुझसे बहुत प्यार करते हैं।
1⃣0⃣.हर कदम पर परमात्मा मुझे साथ दे रहा है।
याद रखें कि आपके🙇🏻♀🙇🏻 विचार आपकी वास्तविकता बनाते हैं! इसलिए प्रतिदिन🌅 इन Affirmations का अभ्यास करे अपने अवचेतनमन में आसानी से ग्रहण करने के लिए 👇याद रखे कि,
“अगर किसी चीज़ को दिल से चाहो तो सारी कायनात उसे तुम से मिलाने में लग जाती है”
जब आप किसी चीज के बारे में सोचते🙇🏻♀🙇🏻है तो पूरा🌍 ब्रह्मांड आपको उससे मिलाने की कोशिश में जुट जाता है। इसलिए हमेशा शुभ चिंतन करें परमात्म चिंतन करें।
🙏🌹🙏 ओम नमः शिवाय🙏🌹🙏
*ओम शांति ब्रह्मा मुख द्वारा निराकार शिव भगवानुवाच l* ♥
🚶🏻♂️चलते हैं जो, मीठे बाबा की याद में रहकर l व्यर्थ बातें करने वाले नहीं डाल सकते उनपर, अपना असर l 💐
🔰ज्ञान योग की पढ़ाई में जो है कमजोर, उनको ही पसंद आता है व्यर्थ का शोर l🦅
🚶🏻♂️चलते हैं जो सर्वशक्तिमान बाप का साथ लेकर, विजय पाते हैं वह हर परिस्थिति पर l हिम्मतवान ही है, इस राह के बाजीगर l 🌄
🤝🏻भगवान बाप को भी नाझ है उन बच्चों पर, चल रहे हैं जो सच्चाई की राह पर l 🚶🏻♂️
🇲🇰स्वयं भगवान बाप आया है हमारी सेवा पर, अब पूरा ध्यान देना है हमें सिर्फ उन पर l 🙇🏻♂️
🌎क्यों समय बर्बाद करें हम व्यर्थ की बातें सुनकर l5000 वर्ष के बाद आया है भगवान बाप धरती पर l 🙏🏼
👥वह सर्व प्राप्तिओ के सागर, मेहरबान है आज हम पर l उनसे सर्व प्राप्ति कर, उनका बनकर l😌
💐अब हर पल, हर घड़ी, रहना है उनकी ही याद में समाकर l फिर लौट चलेंगे मुस्कुराकर l☺️
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
ओम शांति
*🌹अजीब कर दिये रिश्ते*
*इन हालातों ने,*
*फुरसत सब को हैं,*
*पर मुलाकात किसी से नहीं....!!*
*💐कहते हैं,,,,,,*
*छोडने वाले छोड़ जाते हैं,,,*
*मुका़म कोई भी हो*
*निभाने वाले निभा जाते हैं..*
*हालात कैसी भी हो...💐*
*🙏🌹ओम शांति🌹🙏*
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚
अनमोल वचनः
बहुत कोशिश करने के बाद भी यदि कोई काम न बन सके तो समझ लेना कि प्रभु की नज़रों में वह जरुरी नहीं, अन्यथा कोशिश करने वालों के काम यह कुदरत पूरा जरुर करती है। जिस प्रकार एक माँ अपने बीमार बालक के लिए उसके मना करने व चीखने चिल्लाने के बावजूद भी जबरदस्ती उसकी सेहत के लिए कडवी दवा का घूँट पिला देती है। वह ये नहीं देखती कि इसे क्या अच्छा लगता है अपितु यह देखती है कि इसके लिए क्या अच्छा है? ठीक इसी प्रकार ईश्वर वो नहीं देते जो हमें अच्छा लगता है अपितु वो देते हैं जो हमारे लिए अच्छा होता है। इसलिए ईश्वरीय विधान पर हमेशा भरोसा रखो।
🙏ओम् शांति🙏
🌷आपका दिन शुभ हो 🌷
🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚
🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻
ओम शांति
*सच्चा स्नेह करने वाला*
*केवल आपको बुरा बोल सकता है;*
*कभी आपका बुरा नहीं कर सकता...!!*
*क्योंकि*
*उसकी नाराजगी में आपकी फिकर और*
*दिल में आपके प्रति सच्चा स्नेह होता है...!!*
ओम शांति
🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻
♦️♦️♦️ रात्रि कहांनी ♦️♦️♦️
*👉🏿चिंता* 🏵️
🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅
*एक राजा की पुत्री के मन में वैराग्य की भावनाएं थीं। जब राजकुमारी विवाह योग्य हुई तो राजा को उसके विवाह के लिए योग्य वर नहीं मिल पा रहा था।*
*राजा ने पुत्री की भावनाओं को समझते हुए बहुत सोच-विचार करके उसका विवाह एक गरीब संन्यासी से करवा दिया।*
*राजा ने सोचा कि एक संन्यासी ही राजकुमारी की भावनाओं की कद्र कर सकता है।*
*विवाह के बाद राजकुमारी खुशी-खुशी संन्यासी की कुटिया में रहने आ गई।*
*कुटिया की सफाई करते समय राजकुमारी को एक बर्तन में दो सूखी रोटियां दिखाई दीं। उसने अपने संन्यासी पति से पूछा कि रोटियां यहां क्यों रखी हैं?*
*संन्यासी ने जवाब दिया कि ये रोटियां कल के लिए रखी हैं, अगर कल खाना नहीं मिला तो हम एक-एक रोटी खा लेंगे।*
*संन्यासी का ये जवाब सुनकर राजकुमारी हंस पड़ी। राजकुमारी ने कहा कि मेरे पिता ने मेरा विवाह आपके साथ इसलिए किया था, क्योंकि उन्हें ये लगता है कि आप भी मेरी ही तरह वैरागी हैं, आप तो सिर्फ भक्ति करते हैं और कल की चिंता करते हैं।*
*सच्चा भक्त वही है जो कल की चिंता नहीं करता और भगवान पर पूरा भरोसा करता है।*
*अगले दिन की चिंता तो जानवर भी नहीं करते हैं, हम तो इंसान हैं। अगर भगवान चाहेगा तो हमें खाना मिल जाएगा और नहीं मिलेगा तो रातभर आनंद से प्रार्थना करेंगे।*
*ये बातें सुनकर संन्यासी की आंखें खुल गई। उसे समझ आ गया कि उसकी पत्नी ही असली संन्यासी है।*
*उसने राजकुमारी से कहा कि आप तो राजा की बेटी हैं, राजमहल छोड़कर मेरी छोटी सी कुटिया में आई हैं, जबकि मैं तो पहले से ही एक फकीर हूं, फिर भी मुझे कल की चिंता सता रही थी। सिर्फ कहने से ही कोई संन्यासी नहीं होता, संन्यास को जीवन में उतारना पड़ता है। आपने मुझे वैराग्य का महत्व समझा दिया।*
*शिक्षा:*
*अगर हम भगवान की भक्ति करते हैं तो विश्वास भी होना चाहिए कि भगवान हर समय हमारे साथ है।*
*उसको (भगवान्) हमारी चिंता हमसे ज्यादा रहती हैं।*
*कभी आप बहुत परेशान हो, कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा हो।*
*आप आँखे बंद कर के विश्वास के साथ पुकारे, सच मानिये थोड़ी देर में आप की समस्या का समाधान मिल जायेगा।*🙏 _हमेशा सकारात्मक सोच रखें घर में रहें सुरक्षित रहें लक्ष्मणरेखा का पालन करें 🙏🙏🙏
🌺♦🌺♦🌺♦🌺