शासन इंग्लिश मीडियम स्कूल खोल कर नगर के कन्या शाला के 800 बच्चियों का भविष्य खतरे मे डाला,हजारो छात्रों के नगर में निकाली रैली
शासन इंग्लिश मीडियम स्कूल खोल कर नगर के कन्या शाला के 800 बच्चियों का भविष्य खतरे मे डाला,हजारो छात्रों के नगर में निकाली रैली
अभनपुर
नगर के स्थित एक मात्र कन्या शाला स्कूल जो की विगत कई सालों से अपने बेहतर परीक्षा परिणाम देकर अंचल के लड़कियों के लिए हुनर को बढ़ाने में लगे हुए है ,कन्या शाला के लड़कियां परीक्षा परिणाम के साथ विज्ञान मॉडल राज्य स्तर तो कभी राष्ट्रीय स्तर पर अपने मॉडल से क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है साथ ही खेल कूद में राज्य स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है।
अभी उसी कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में अंग्रेजी माध्यम स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम खुल रहे है जिसमे कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों का एडमिशन हो चूका है इस बीच पालकों को पता चला है कि हिंदी मीडियम के टीचर को उस स्कूल से बाहर किया जा रहा है तो फिर उन 800 बालिकाओं की शिक्षा का क्या होगा जब टीचर नहीं होगा तब बालिकाओ की पढाई कैसे होगी ,पालक इस बात को लेकर चिंतित है सरकार "बालिका पढ़ाओ बालिका बचाओ"का नारा देती है कभी कहते है " नारी पढ़ेगी विकास गढ़ेगी "पर यहाँ कन्या शाला को ही बंद करने की कोशिश अंदर ही अंदर हो रहा है ,
इंग्लिश मीडियम के टीचर अपने विषय के बाद पूरे कक्षा पढाने के बाद हिंदी मीडियम के 800 बच्चों को कैसे पढ़ाएंगे समझ से परे है ,आसपास गांव भेलवाडीह ,झांकी ,उरला,छोटे उरला ,गातापार ,नायकबांधा,गोतियारडीह, आमनेर, स्वयं अभनपुर के कुल 800 बालिका उस स्कूल में अध्ययनरत है उन बालिकाओ की शिक्षा का क्या होगा पालकोंक को बच्चियों के कन्या शाला के बंद होने की स्थिति को उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ और बालिका शिक्षा पर कुठाराघात बताया और अपने रोष को व्यक्त करते हुए कहा हम ऐसा नहीं होने देंगे,शिक्षकों को बाहर करना शाला को बंद करने की एक बंद कमरे की गुप्त नीति बताया जो कभी स्वीकार्य नहीं होगा
पालकों ने कहा कन्या शाला अभनपुर हमारे क्षेत्र का एक मात्र कन्या स्कूल है जिसमे अंचल के बालिका निर्भीक होकर अपने पढाई लिखाई ,खेलकुद,अन्य गतिविधि कर कर रहे है साथ ही पदस्थ शिक्षको द्वारा खेलकूद व अनेक गतिविधियों में मेडल प्राप्त कर नगर का नाम रोशन किया है। पर शासन के दोहरे रवैये से हम क्षुब्ध है बालिकाओ के भविष्य को बर्बाद नहीं होने देंगे यदि शासन अपने अड़ियल रवैये अपनायेगी तो हम बच्चों को लेकर सड़क की लड़ाई लड़ने पालकों सहित तैयार है।
वही नगर में छात्रों ने छग शासन द्वारा नगर के कन्या शाला को बन्द कर इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई करने शिक्षकों को बाहर भेजने व 800 छात्रों के भविष्य को खतरे में डालने के दोषी मानते नगर में हजारों की संख्या में रैली निकाली साथ ही सरकार द्वारा इस तरह स्कूल बंद कर दिए जाने पर नारा लगाए।


