डेढ़ वर्ष तक मनरेगा से गौठान मे महिला समूह को भुगतान नही, जनपद सीईओ को सौंपा ज्ञापन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

डेढ़ वर्ष तक मनरेगा से गौठान मे महिला समूह को भुगतान नही, जनपद सीईओ को सौंपा ज्ञापन

 डेढ़ वर्ष तक मनरेगा से गौठान मे महिला समूह को भुगतान नही, जनपद सीईओ को सौंपा ज्ञापन 



आरंग 

रायपुर जिला के अंतर्गत आरंग जनपद पंचायत के ग्राम सकरी (कोरासी) की पांच महिला समूह की महिलाओं को गोठान मे डेढ़ वर्ष तक कोई भुगतान नहीं मिलने की जानकारी होने पर क्षेत्र के पूर्व विधायक नवीन मारंकडेय एवं भाजपा आरंग अध्यक्ष अभिषेक राजा तम्बोली एवं संगठन  प्रतिनिधि मंडल द्वारा आरंग जनपद सीईओ से मुलाकात कर महिला समूहो द्वारा विभिन्न मांगो जिनमे डेढ़ वर्ष से लंबित मनरेगा की राशि, बंद गोबर खरीदी, तैयार खाद का निराकरण, अविकसित गौठान, शेड निर्माण, बकरी पालन मे अनियमितता, वर्मी कंपोस्ट खाद निर्माण मे देरी, बाड़ी निर्माण एवं सुगम संचालन प्रशासनिक उदासिनता और संबंधित सचिव , रोजगार सहायक, इंजीनियर की लापरवाही को लेकर ज्ञापन सौंपा गया ।




 जिस पर जनपद सीईओ द्वारा सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी से पूरी जानकारी ली, साथ ही सभी बिंदुओं पर निराकरण कराने की बात कही और त्रुटियों को स्वीकार करके तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु आदेशित किया । 



इस अवसर महिला समूह अध्यक्ष क्रमशः चमेली साहू,मीना धीवर,सरस्वती धीवर, मुन्नी साहू मोहरबती बंजारे एवं उनके सभी 60 सदस्य, मंडल महामंत्री आरंग चम्मन लाल साहू, जिला महामंत्री भाजयुमो सुशील जलक्षत्री , भाजयुमो अध्यक्ष चंपारण एवं जनपद  रिंकू चंद्राकर, भाजयुमो आरंग अध्यक्ष रितेश साहू, तुषार भार्गव, भाजयुमो महामंत्री खिलेश धुरंधर, किसान मोर्चा महामंत्री राकेश सोनकर, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला सह-संयोजक खुबचंद साहू, सह-कार्यालय प्रभारी मुकेश साहू एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads