सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में गन्दगी का आलम,जिम्मेदार अधिकारी उदासीन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में गन्दगी का आलम,जिम्मेदार अधिकारी उदासीन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में गन्दगी का आलम,जिम्मेदार अधिकारी उदासीन


तेजस्वी यादव/छुरा 
आदिवासी बाहुल्य ब्लाॅक छुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में यहा के अधिकारी ,कर्मचारी अपने कर्तव्यों के विपरीत कार्य कर गंदगी फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।जिसके वजह से कार्यालय और अस्पताल के सामने कचरा फैला हुआ है।डिस्पोजल ,पानी पाउच का ,गुटखा पाउच , पालीथीन कार्यालय के अन्दर बाहर जंहा देखो  बिखरे पड़ा हुआ है।गैरजिम्मेदार स्वास्थ विभाग के जिम्मेदार चाय पीने के बाद डिस्पोजल को कही भी फेंक रहे और गुटखा खाकर परिसर को लाल कर रहे है।जगह जगह पालीथीन और झाड़ियां विभाग की स्वच्छता की पोल खोल रहा है।
गौरतलब है कि शासन द्वारा स्वास्थ विभाग को कायाकल्प व अनेक योजना के तहत अस्पताल परिसर व कार्यालय को स्वच्छ रखने लाखो रुपए का बजट दे रहा है।लेकिन जिम्मेदार अधिकारी केवल कागजों पर खर्च कर शासन से प्राप्त राशियों का जमकर बंदरबाट कर रहे है।अपने कारनामों की वजह से चर्चा में रहने वाले छुरा बीएमओ की लापरवाही और गैरजिम्मेदाराना हरकत विभाग के अंदर बाहर फैली गंदगी से साफ नजर आ रहा है।अव्यवस्थाओ का आलम ये है  की  अधिकरियो को शासन के महत्वपूर्ण कार्यों से कोई सरोकार नहीं है।
छुरा स्वास्थ विभाग बना गंदगी का आलय  


एक तरफ विभाग साफ सफाई की बाते कर रहा है तो दूसरी ये तस्वीर देखिए,छुरा स्वास्थ विभाग की पोल खोल रहे है।दीवारों पर लिखा हुआ जन जागरूकता नारा केवल दीवार की शोभा बढ़ा रहा है और उसके नीचे गंदगी और जमा पानी मच्छर पनपा रही है।यही हाल पूरे परिसर का है जहा स्वास्थ विभाग पूरा सराबोर है।अब सवाल ये है कि जब छुरा स्वास्थ विभाग खुद की सफाई नहीं कर पा रहा है तो आम नागरिकों का क्या होगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads