नक्सलियों ने युवक को उतारा मौत के घाट...SP सहित पुलिस पार्टी मौके पर..सर्चिंग तेज़ - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

नक्सलियों ने युवक को उतारा मौत के घाट...SP सहित पुलिस पार्टी मौके पर..सर्चिंग तेज़

 नक्सलियों ने युवक को उतारा मौत के घाट...SP सहित पुलिस पार्टी मौके पर..सर्चिंग तेज़



जयलाल प्रजापति/नगरी

नगरी थाना इलाके के ग्राम चंदन बाहरा में नक्सलियों ने बीते देर रात फिर एक युवक की हत्या कर दी है....युवक का नाम केशर सोरी 35 वर्ष बताया जा रहा है... बता दे कि नक्सली बीते दिनों बोराई थाना इलाके के ग्राम कारीपानी के पास नक्सली बैनर भी मिला था जिसमें नक्सलियों ने अपने शहीदी सप्ताह का जिक्र किया था..... वहीँ नक्सली बीते 28 जुलाई से आगामी 3 अगस्त तक अपना शहीदी सप्ताह मना रहे है... बता दे कि बीते साल भर में नक्सलियों ने करीबन 5 ग्रामीणों की हत्या कर चुके है... वहीँ इस मामले में SP प्रफुल्ल ठाकुर ने घटना की  पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली है.....परिजन या ग्रामीणों की तरफ से पुलिस के पास कोई जानकारी नही आया है..... ऐतियात के तौर पर पुलिस पार्टी मौके के लिए निकल गयी है..... मैं खुद मौके पर जाने के लिए निकल गया हूँ ...वहां जाने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा...

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads