ऑफ़लाइन कक्षा संचालन हेतु बैठक का आयोजन किया
ऑफ़लाइन कक्षा संचालन हेतु बैठक का आयोजन किया
तेजस्वी यादव/छुरा
शासन के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में शासकीय एवं निजी विद्यालयों में ऑफ़लाइन कक्षा संचालित करने के लिए पालकों की सहमति अनिवार्य है। इस संबंध में नगर के सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल छुरा में शाला विकास समिति एवं पालकों की बैठक आयोजित किया गया बैठक की शुरूआत मा सरस्वती के पूजन पश्चात किया गया, जिसमें शिक्षक एवं गैर शिक्षक स्टाफ़ को कोरोना टीका अनिवार्यतः लगवाने, विद्यालय की साफ-सफाई सह सेनेटाइजिंग विद्यार्थियों के लिये बस सुविधा विषय पर चर्चा की गई। विद्यालय के प्रबंधक द्वारा बताया गया कि सभी शिक्षक एवं अन्य स्टाफ़ को कोरोना टीका लगवाया जा चुका है शासन की अनुमति उपरांत बस सुविधा उपलब्ध करवाया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता मा. नीलकंठ सिंह ठाकुर जनपद सदस्य छुरा ने किया इसके अलावा सभापति लेखराम धुरवा अध्यक्ष सरपंच संघ, सलीम मेमन एल्डर मेन नगर पंचायत छुरा के अलावा उज्वल जैन, प्रकाश सिन्हा, गौकरण बंजारे, सी.आर.सिन्हा सपना कंसारी, विद्यालय प्रबंधक शैजु जार्ज जेकब, शिक्षक लोवित रत्नाकर, रमेश नायक, दुष्यंत यदु, घनश्याम सिन्हा, दीप्ति तारक और बड़ी संख्या में पालक उपस्थित थे। नीलकंठ जी ने वर्तमान हालात को देखते हुए अक्टूबर से ऑफ़लाइन कक्षा संचालित करने का सुझाव दिया जिसमें सभी पालकों ने अपनी सहमति प्रदान की तब तक ऑनलाइन कक्षा यथावत चलेगी। अंत में संस्था के प्राचार्य बिंदु जार्ज जेकब द्वारा बैठक समापन की घोषणा एवं आभार प्रकट किया गया।



