दुर्गा वाहिनी छुरा इकाई की संयोजिका एकता शर्मा नियुक्त
दुर्गा वाहिनी छुरा इकाई की संयोजिका एकता शर्मा नियुक्त
तेजस्वी यादव/छुरा
नगर के श्री मानस मंदिर में विश्व हिन्दू परिषद -बजरंग दल प्रखण्ड छुरा का बैठक आयोजित किया गया।विहिप जिलाध्यक्ष शिशुपाल जी राजपूत एवं जिला मंत्री डिगेश वर्मा के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी इकाई का गठन किया गया जिसमे एकता शर्मा को दुर्गा वाहिनी प्रखंड छुरा की संयोजिका नियुक्त किया गया। एकता शर्मा ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद जिला गरियांबन्द द्वारा जो जिम्मेदारी उनको दी गई है मैं उसको पूरी निष्ठा से निभाएंगी, और सामाजिक परिस्थितियों तथा धार्मिक समस्याओ से निपटने के लिए दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाएगा।
विहिप-बजरंग दल बैठक में बजरंगदल जिला संयोजक कुलेश्वर सिन्हा,जिला अर्चक पुरोहित प्रमुख मेषनन्दन पाण्डेय, प्रखंड मंत्री अक्षत तिवारी,उपाध्यक्ष दुर्गेश देवांगन,संयोजक रामशरण पुरैना,बेद राम निर्मलकर,कामेश्वर नारंग,भोलेन्द्र ठाकुर,रितेश ,रजत ध्रुव,रिया तिवारी,तुलसी यादव,नेहा शर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
