*स्कार्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर,बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल--दुलना नयापारा मार्ग की घटना* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*स्कार्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर,बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल--दुलना नयापारा मार्ग की घटना*

 *स्कार्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर,बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल--दुलना  नयापारा मार्ग की घटना*







राजेन्द्र साहू/मगरलोड

नवापारा कुरुद मार्ग पर शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि उसका साथ युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। नवापारा थाना से मिली जानकारी के अनुसार मेघा निवासी कोमल निषाद अपने साथी विश्राम निषाद के साथ मोटरसाइकिल डीलक्स सीजी 04 एनई 3267 से नवापारा से अपने गाँव मेघा जा रहा था। तभी तर्री व दुलना के बीच कुरुद की ओर से तेज रफ़्तार स्कार्पियो सीजी 07 ए 8056 की चपेट में आ गए।जिससे बाइक चला रहे  कोमल निषाद की मौके पर ही मौत हो गई।



 जबकि बुरी तरह से गंभीर विश्राम को 112 की मदद से नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहॉ उसकी स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार पश्चात रायपुर रिफर कर दिया गया।आरोपी स्कार्पियो चालक इस घटना के पश्चात चार पहिया को मौके पर ही छोड़कर भाग खड़ा हुआ।फिलहाल इस मामले पर नवापारा पुलिस ने आरोपी स्कार्पियो चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध करते हुए खोजबीन प्रारम्भ कर दी है। वही मृतक के शव को मर्चुरी में रखवा दिया गया। 



*

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads