*राष्ट्रीय उपलब्धि परीक्षण से होगा बच्चों का शैक्षिक गुणात्मक विकास- बीईओ सतीश प्रकाश सिंह"* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*राष्ट्रीय उपलब्धि परीक्षण से होगा बच्चों का शैक्षिक गुणात्मक विकास- बीईओ सतीश प्रकाश सिंह"*

 *"राष्ट्रीय उपलब्धि परीक्षण के तहत नगरी विकास खंड के बच्चों का किया जावेगा आंकलन,*



*राष्ट्रीय उपलब्धि परीक्षण से होगा बच्चों  का शैक्षिक गुणात्मक विकास- बीईओ सतीश प्रकाश सिंह"*

 जयलाल प्रजापति/नगरी 

 परफॉरमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में शालाओं में अध्ययनरत कमजोर बच्चों के शैक्षिक विकास हेतु उनके उपलब्धि  परीक्षण के आधार पर अपेक्षित सुधार लाने हेतु आदिवासी विकासखंड नगरी के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय के कक्षा 3री  5वी  8वी एवं कक्षा 10वी के बच्चों को राष्ट्रीय उपलब्धि परीक्षण  में सम्मिलित किया जा रहा है | विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया की परफॉरमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स अंतर्गत शालाओं में अध्ययनरत कमजोर बच्चों के शैक्षिक विकास हेतु उनके उपलब्धि  परीक्षण के आधार पर अपेक्षित सुधार लाने हेतु प्रत्येक कक्षा के लिए एक –एक टेलीग्राम ग्रुप बनाकर  सम्बंधित कक्षा के विषय शिक्षकों को उनके प्रधान अध्यापकों एवं प्राचार्यो को साथ जोड़ा जायगा | विभिन्न विषयों एवं कक्षाओं के लिए प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी का गठन किया जाकर भाषा, गणित, विज्ञानं, पर्यावरण अध्ययन एवं सामाजिक अध्ययन विषय में उपलब्धि परीक्षण का आंकलन किया जायगा | विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने शिक्षको से कक्षा 3री  5वी 8वी एवं कक्षा 10वी के विद्यार्थियों को विगत वर्षो के राष्ट्रीय उपलब्धि परीक्षण के सेम्पल पेपर उपलब्ध कराने व शिक्षको को अपने कक्षा अध्यापन में विद्यार्थियों को ऐसे प्रश्नों को समय पर अभ्यास करवाने के साथ ही साथ बच्चो को विभिन्न लर्निंग आउटकम दक्षताओं पर आधारित प्रश्नों का  निर्माण करते समय हायर आर्डर थिंकिंग प्रश्न अधिक से अधिक बनाकर विद्यार्थियों से एक साथ साझा करने एवं मूलभूत गणितीय कौशल एवं विभिन्न दक्षताओं पर आधारित अधिक से अधिक अभ्यास कार्य घर पर नियमित रूप से कराने के लिए निर्देशित किया है | बीईओ श्री सिंह ने बच्चो को उनके घर पर अध्ययन के लिए अधिक से अधिक समय देने एवं उनपर नियमित फीडबैक देकर सुधार कार्य करने हेतु शिक्षको को निर्देशित किये है  | उन्होंने समस्त प्राचार्यों, संकुल शैक्षिक समन्वयकों एवं प्रधान पाठको को राष्ट्रीय उपलब्धि परीक्षण के सम्बन्ध में तत्काल टीम बनाकर कार्य प्रारंभ करने तथा आगामी 70 दिनों के लिए ठोस फोकस कार्यक्रम के माध्यम से गतिविधियां  तय करने को निर्देशित किया है |

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads