क्राइम
*निशुल्क होने के बाद भी च्वाइस सेंटर वाले कर रहे अवैध वसूली__प्रेमलता सोनी*
बुधवार, 8 सितंबर 2021
Edit
*निशुल्क होने के बाद भी च्वाइस सेंटर वाले कर रहे अवैध वसूली__प्रेमलता सोनी*
राजेन्द्र साहू/मगरलोड
बीते दिनांक 2.9.2021 को उप स्वास्थ्य केंद्र मेघा में मितानिनो का बैठक रखा गया था जिसमें मितानिन बहनों का दावा पत्र भरा गया और पिछले कार्यों की समीक्षा की गई एवं अपने मोहल्ले में जो मितानिन बहने कार्य कर रहे उन सभी से रिपोर्टिंग के माध्यम से जानकारी ली गई उसी दौरान प्रेमलता सोनी एवं नीता साहू के द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र के पीछे आधार सेवा केंद्र,पुराना ग्रामपंचायत भवन मेघा (चॉइस सेंटर) का निरीक्षण किया गया जिसमे बच्चों के लिए आवश्यक बायोमैट्रिक अपडेट जो की "निशुल्क" है जिसका जबदस्ती लोगो को गुमराह कर 100 रुपए लिया जा रहा है एवं बैनर अंग्रेजी में लगा जिससे की लोगो को आसानी से गुमराह किया जा सके।
इस प्रकार गुमराह करने का मामला कई बार सामने आ चुका है वही भाजपा महिलामोर्चा बूथ अध्यक्ष प्रेमलता सोनी जी ने बताया लगातार इस प्रकार से अवैध वसूली निरीक्षण के दौरान प्राप्त हुवा है फिर आवाज उठाने पर च्वाइस सेंटर प्रबंधन द्वारा 3 हितग्राहियों का पैसा वापस करवाया गया जिसकी मौखिक ओर लिखित शिकायत कलेक्टर महोदय धमतरी एवम शिर्ष अधिकारियों को किया गया है इस कार्य में सभी मितानिन महिलामोर्चा के बहने प्रभा पटेल,सोहद्रा साहू,ललीता साहू,खिलेश्वरी निषाद, उतरा, सतरूपा पटेल,तमेश्वरी,सरिता साहु व सभी महिलामोर्चा के बहनों का सहयोग रहा!
Previous article
Next article

