*कूँरा नगर पंचायत ने धरसीवां का नाम किया रोशन,स्व्च्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला अवार्ड* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*कूँरा नगर पंचायत ने धरसीवां का नाम किया रोशन,स्व्च्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला अवार्ड*

 *कूँरा नगर पंचायत  ने धरसीवां का नाम किया रोशन,स्व्च्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला अवार्ड*



   सुरेन्द्र जैन / धरसीवां

 स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्व्च्छता अमृत महोत्सव में नगर पंचायत कूँरा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्व्च्छता अवार्ड से सम्मानित किया गया।

   स्वच्छता अवार्ड प्राप्त कर नगर पंचायत कूँरा ने धरसींवा का नाम देश व प्रदेश में रोशन किया जिससे नागरिकों में हर्ष है।



  कूँरा नगर पंचायत को स्व्च्छत भारत मिशन के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के यह अवार्ड मिला है राष्ट्रपति के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा,स्वच्छ भारत मिशन के ज्वाइन सेक्रटरी एवं मिशन डायरेक्टर रुपा मिश्रा,नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया द्वारा  विज्ञान भवन नई दिल्ली में शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष ढालेंद्र वर्मा,तत्कालीन सीएमओ मुनेश्वर शर्मा को स्व्च्छता अवार्ड से सम्मानित किया

   नगर पंचायत अध्यक्ष  ढालेंद्र वर्मा ने इस अवार्ड के लिए राज्य की भूपेश  सरकार की महत्वाकांक्षी जन कल्याणकारी योजनाओं नगर के महिला समूहों एवं नागरिकों की सफलता बताया है।

   *नगर का कूड़ा कचरा बन जाता है खाद*

    कूँरा नगर पंचायत को स्वच्छ भारत मिशन में स्व्च्छता अवार्ड मिलने के पीछे नगर पंचायत अध्यक्ष सीएमओ सहित महिला समूहों की कड़ी मेहनत और लगन है

    नगर पंचायत कूँरा के सभी रहवासियों को  घर घर सूखा एवं जिला कूड़ा कचरा रखने कूड़ादान वितरित किये गए है नागरिक अपने अपने घरों का सूखा एवं गीला कचड़ा उनमे रखते हैं और रोज सुबह उनके द्वार पर महिला समूह की सदस्य महिलाएं वाहन के साथ पहुचती हैं और उस कूड़ा कचरे को उठाकर वाहन के माध्यम से नगर पंचायत द्वारा निर्मित उस स्थल पर ले जाते हैं जहां केंचुओं  की मदद से खाद बनाया जाता है यहां कूड़ा कचरे से प्लास्टिक अलग किया जाता है एवं यहां निर्मित खाद को पहले 5 रुपये किलो में बेचा जाता था अब 8 रुपये किलो बिकता है खास बात यह कि इस खाद के उपयोग से कृषि कार्य मे लागत कम उत्पादन धीरे धीरे बढ़ने भी लगा है।

    *हर घर से मात्र तीस रुपये महीने*

   आज के समय मे तीस रुपये में कोई भी किसी के घर झाड़ू तक नही लगाता जो लोग घरों में झाड़ू पोंछा के लिए किसी को लगाते हैं वह भी घण्टे दो घण्टे के सफाई के काम मे सौ से डेढ़ सौ रुपये तक रोज देते है लेकिन नगर पंचायत आज भी मात्र 30 रुपये महीने यानी 1 रुपये रोज में हर घर का कूड़ा कचरा महिला समूहों के माध्यम से  वाहनों से उठवाकर न सिर्फ उनके घरों में बल्कि पूरे नगर में शानदार साफ सफाई व्यवस्था कायम की है इतनी सुविधाओ के बाद भी जो लापरवाह लोग थोड़ा बहुत कूड़ा कचड़ा सडको पर चलते फिरते फेंक देते हैं उसे भी नियमित साफ सफाई कराकर नगर पंचायत नगर की स्वच्छता को बरकरार रखी है।

  *विधायक एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दी बधाई*

   स्व्च्छता अवार्ड मिलने पर क्षेत्रीय विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष दुर्गेश वर्मा ने कूँरा नगर पंचायत के अध्य्क्ष पार्षद एवं नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाये दी हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads