संविधान दिवस पर बालक शाला में प्रस्तावना वाचन व गोष्ठी का आयोजन
संविधान दिवस पर बालक शाला में प्रस्तावना वाचन व गोष्ठी का आयोजन
राजिम
नगर के प्रतिष्ठित पंडित रामबिशाल पान्डेय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर प्रस्तावना वाचन व भाषण , गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
संविधान दिवस पर समस्त छात्रों व अध्यापकों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर शपथ ग्रहण किया गया। तत्पश्चात संविधान दिवस पर चर्चा, भाषण, विचार गोष्ठी, क्विज कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती के पूजन अर्चन द्वारा प्राचार्य बी.एल ध्रुव, वरिष्ठ व्याख्याता आर.के. यादव, एम.एल.सेन ने किया। कार्यक्रम का निर्देशन व संचालन व्याख्याता समीक्षा गायकवाड़ ने किया।
सभी शिक्षकों ने भारत गणराज्य के संविधान की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किये।प्राचार्य बी.एल ध्रुव ने संविधान में निहित अधिकारों व कर्तव्यों का वर्णन कर छात्रों को आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा दी ।व्याख्याता सागर शर्मा ने लयबद्ध पंक्तियों के माध्यम से देश में संविधान की आवश्यकता व संविधान की रूपरेखा से छात्रों को अवगत कराया। व्याख्याता संतोष सूर्यवंशी ने संविधान की अनुसूची व धाराओं की जानकारी के साथ अध्ययन हेतु विद्यालय में संविधान की प्रति रखने की बात कहीं। संकुल समन्वयक सुभाष शर्मा ने बताया कि किस तरह संविधान सभा के सदस्यों ने अथक परिश्रम व दृढ़ संकल्पित होकर विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान निर्मित किया। संविधान संबंधी क्विज कार्यक्रम में छात्रों उमंग उत्साह के भाग लिया ।
कार्यक्रम में प्रधान पाठक अजय गिरी गोस्वामी , व्याख्याता एम.के.चंदन, कमल सोनकर, विक्रम सिंह ठाकुर ,गोपाल देवांगन, शिक्षकगण शिखा महाड़िक, एन.एल. साहू ,प्रेमलता ठाकुर, नेतराम साहू, कैलाश साहू व बी. एड. छात्राध्यापक उपस्थित रहें।