*सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग में मनाया गया संविधान दिवस*
*सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग में मनाया गया संविधान दिवस*
आरंग
स्थानीय सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग में संविधान दिवस के अवसर पर विविध कार्यकमों का आयोजन किया गया जिसमें संविधान की प्रस्तावना का वाचन करने के पश्चात श्री कोमल चंद साहू (व्याख्याता राजनीति विज्ञान) ने प्रस्तावना में छुपे मुख्य बातों को बड़ी ही बारीकी के साथ एक एक करके समझया की किस प्रकार से इसमें समस्त भारतीयों का हित छुपा है। इसी कड़ी में श्री विनोद सेवनलाल चंद्राकर जी राज्य मुख्य आयुक्त छत्तीसगढ़ एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन ,श्री कैलाश कुमार सोनी जी राज्य सचिव ,श्री सुरेश शुक्ला जी जिला मुख्य आयुक्त जिला संघ रायपुर एवं श्री अशोक नारायण बंजारा जी जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त स्काउट रायपुर के निर्देशानुसार भारत स्काउट्स एवं गाइड्स स्थानीय संघ आरंग जिला रायपुर के सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग के स्काउट एवम् गाइड द्वारा आरंग में श्री लक्ष्मी नारायण पटेल स्काउटर गाइड कैप्टिन श्रीमती हेमलता बेलगहे के कुशल नेतृत्व में,डगर -डगर ,गली -गली में भारत एवं छत्तीसगढ़ को क्लीन इंडिया के तहत प्लास्टिक मुक्त करने व जनचेतना फैलाने के लिए स्काउट एवं गाइड द्वारा प्लास्टिक उन्मूलन कर लोगों को कम से कम प्लास्टिक उपयोग करने एवं ऐसे प्लास्टिक का प्रयोग करने, जो पुनःरीसाइक्लिंग किया जा सके।
वन टाइम प्लास्टिक का उपयोग पुर्णतः बंद करने की अपील की गई। इसमें स्काउट गाइड के 32 एवं 2 प्रभारी सहित पूरे विद्यार्थियों द्वारा कार्यकम को सफल बनने में सहयोग किया गया । इस अवसर पर पुलिस थाना आरंग परिसर की सफाई कर संविधान की प्रस्तावना का सामुहिक वाचन किया गया जिसमें अधिकारी उपनिरीक्षक तुलसीराम साहू, त्रिलोक प्रधान, आर, साधे सिंह, विद्यालय की प्रधान पाठिका श्रीमती भारती वर्मा उपस्थित रहे।
सफाई अभियान के दुसरे क्रम में इंडोर स्टेडियम नगर पालिका परिषद आरंग में साफ सफाई व तीसरे क्रम में समिया माता मंदिर आरंग परिसर की साफ सफाई कर माता जी की भजन किया गया । स्कूल प्रांगण में 6 गाइड के द्वारा रंगोली व चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बताया गया ,और एक स्काउट गाइड होने की समाज के समक्ष अपने दायित्व को पालन करते हुए उदाहरण प्रस्तुत किए इन सभी के इस कार्य के लिए शाला विकास एवं प्रबंध समिति के संरक्षक श्री लखन लाल सोनकर, अध्यक्ष श्री छत्रधारी सोनकर, कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र सोनकर,सचिव सूरज सोनकर, सहसचिव सियाराम सोनकर, प्राचार्य श्रीमती यशोदा योगी, प्रधान पाठिका श्रीमती भारती वर्मा,मिडिया प्रभारी श्री चेतन सिंह चौहान, श्री जी स्वामी जिला संघ रायपुर, जिला सचिव श्री मृत्युंजय शुक्ला जी ,श्री मनोज कुमार वर्मा जिला संगठन आयुक्त स्काउट जिला रायपुर ,आरंग विकासखण्ड सचिव श्री रोहित कुमार वर्मा सहित सभी शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।