*रेडक्रॉस ने मनाया संविधान दिवस*
*रेडक्रॉस ने मनाया संविधान दिवस*
राजेन्द्र साहू/मगरलोड
इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा धमतरी के तत्वधान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघा प्रांगण में ब्लॉक काउंसलर अवध राम साहू के द्वारा संविधान दिवस 26 नवंबर पर भारत के संविधान उद्देशिका, मौलिक अधिकार, कर्तव्य की जानकारी प्रदान करते हुए उद्देशिका का वाचन कराया गया साथ ही विभिन्न स्लोगन, पोस्टर, पंपलेट के द्वारा बताया गया कि संविधान ही इस देश को चलाता है संविधान ही बुराई को डराता है, संविधान सबको समान अधिकार देता है संविधान सबको समान प्यार देता है, सविधान हमारी आन है तिरंगा हमारी शान है हिंदुस्तान हमारी जान है।
हिंदुस्तान पर जान हमारी कुर्बान है ,हम सब की पहचान है, उद्देशिका का मंत्र है लोकतंत्र यह गणतंत्र है न्याय कि ए नीति है संपन्नता की रीति है अखंडता इसी से है यह मेरा सविधान है आदि के द्वारा संविधान दिवस मनाया गया जिसमें संस्था के प्राचार्य श्री एस के साहू शिक्षक रामानंद डेहरिया, अमित कुमार, प्रीतम लाल, भावना ,उषा निर्मलकर ,विद्या कीर्ति लता, दिलीप कुमार लोकेश कुमार बाघमार, तूकेश्वरी एवं रेड क्रॉस वॉलिंटियर शैलेंद्र कुमार शाहिद खान,नोमेश ,कुलभूषण ,कुंदन, पोखन,रामकरण ,सीखा, देवेंद्र योगेश्वर तिरुपमा, डिंपल भारती ,प्रियंका, संजना एवं छात्र छात्राओं का सहयोग रहा l