जिला पुलिस धमतरी द्वारा अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत् ‘‘बाल सुरक्षा सप्ताह’’ का किया शुभारंभ*
*जिला पुलिस धमतरी द्वारा अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत् ‘‘बाल सुरक्षा सप्ताह’’ का किया शुभारंभ*
*सप्ताह भर होंगे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन*
जितेंद्र महमल्ला /धमतरी
पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरुण कुमार जोशी के नेतृत्व में धमतरी पुलिस द्वारा बच्चों के संरक्षण एवं सुरक्षा हेतु बालकों, उनके अभिभावकों और आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 14.11.2021 को थाना सिटी कोतवाली परिसर स्थित जन संवाद कक्ष में बाल सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया।
अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत *बाल सुरक्षा सप्ताह* कार्यक्रम श्री विजय देवांगन, महापौर नगर पालिक निगम धमतरी की अध्यक्षता एवं श्री मदन मोहन खंडेलवाल, वरिष्ठ नागरिक एवं समाज सेवी के विशिष्ट आतिथ्य में शुभारंभ किया गया। अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत् संचालित ‘‘बाल सुरक्षा सप्ताह’’ के शुभारंभ कार्यक्रम के तहत् राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खेलों में राज्य का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक जीतने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों और विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट प्राप्त करने वाले 18 छात्र/छात्राओं को मोमेंटो एवं पेन देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बाल दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को पेन, चाकलेट देकर प्रोत्साहित किया गया।
*बाल सुरक्षा सप्ताह* के सफलतापूर्वक संचालन के लिए जिले में राजपत्रित पुलिस अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल को नोडल अधिकारी एवं सदस्य रक्षित निरीक्षक श्री के.देव राजू, निरीक्षक श्रीमती रीना नीलम कुजूर, निरीक्षक श्रीमती श्रद्धा पाठक को कार्यक्रम संचालन हेतु टीम का गठन किया गया है।
*उल्लेखनीय है कि धमतरी पुलिस द्वारा संचालित ‘‘बाल सुरक्षा सप्ताह’’ कार्यक्रम की रूपरेखा अनुसार जिला मुख्यालय धमतरी के विभिन्न स्थानों में दिनांक 14.11.2021 से 20.11.2021 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सप्ताह में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है-*
*द्वितीय दिवस, दिनांक 15.11.2021* को शासकीय स्कूल,कॉलेजों,अन्य शैक्षणिक संस्थानों में गुड-टच, बैड-टच, साईबर सुरक्षा, पाक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, मानव तस्करी, नशा के दुष्प्रभाव आदि की जानकारी दी जायेगी।
इसी तरह *तृतीय दिवस, दिनांक 16.11.2021* को बस स्टैंड में गुड-टच, बैड-टच, मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रम, स्वच्छता, नशा के दुष्प्रभाव, पीड़ित क्षतिपूर्ति की जानकारी दी जायेगी।
*चतुर्थ दिवस, दिनांक 17.11.2021* को जिले के विभिन्न चिन्हांकित स्कूल/काॅलेजों के छात्र/छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी देने के लिये पुलिस अधीक्षक कार्यालय धमतरी, पुलिस थाना सिटी कोतवाली धमतरी, सखी सेंटर और अजाक थाना का शैक्षणिक भ्रमण कराया जायेगा।
*पंचम दिवस, दिनांक 18.11.2021* को बाल गृह,बाल सम्प्रेषण गृह,विशेष गृह,खुला आश्रम गृह में गुड-टच, बैड-टच, मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रम, स्वास्थ्य, स्वच्छता, नशा के दुष्प्रभाव की जानकारी दी जायेगी।
*षष्ठम दिवस, दिनांक 19.11.2021* को छात्रावास/हास्टलों में जाकर गुड-टच, बैड-टच, बाल विवाह, बाल श्रम, पौष्टिक आहार, नशा के दुष्प्रभाव की जानकारी दी जायेगी।
*समापन कार्यक्रम: सप्तम दिवस, दिनांक 20.11.2021* को जन संवाद कक्ष में बाल सुरक्षा सप्ताह का समापन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बालकों के लिये खेल-कूद, निबंध, कविता और रंगोली इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को उपहार और सर्टिफिकेट प्रदान किये जायेंगे।
अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत *बाल सुरक्षा सप्ताह* के शुभारंभ कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरुण कुमार जोशी, निरीक्षक श्रीमती सत्यकला रामटेके , निरीक्षक श्री भूनेश्वर नाग, सुबेदार श्रीमती रेवती वर्मा, डीसीबी शाखा से प्रआर. राजश्री तुर्रे, आर.कामता मरकाम, डिगेश शर्मा एवं चाईल्ड लाईन के कार्यकर्ता व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी, प्रतिभावान खिलाड़ी, छात्र/छात्राएं एवं पालक गण उपस्थित रहे।