शहीद बीरसामुंडा के जयंती मनाया आदिवासी विकास परिषद भवन मजरकट्टा में - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

शहीद बीरसामुंडा के जयंती मनाया आदिवासी विकास परिषद भवन मजरकट्टा में

 शहीद बीरसामुंडा के जयंती मनाया आदिवासी विकास  परिषद भवन मजरकट्टा में




गरियाबंद:-

आज15 नवम्बर को शहीद बीरसामुंडा के जयंती आदिवासी विकास  परिषद भवन मजरकट्टा में आदिवासी विकास परिषद एवं सर्व आदिवासी समाज के तत्वाधान में मनाया गया विशेष अतिथि बतौर सर्व आदिवासी समाज जिलाध्यक्ष भरत दीवान आदिवासी विकास परिषद जिला अध्यक्ष उमेदि कोर्राम ,सरपंच संघ अध्यक्ष मनीष ध्रुव जी थे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा छत्रपति बूढ़ादेव एवं शहीद बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना किया गया। सर्व आदिवासी समाज भरत दीवान जी ने कहा की बिरसा मुंडा को साहसी और योद्धा बताते हुए कहा कि बिरसा मुण्डा का जन्म 15 नवम्बर 1875 के दशक में छोटे से गरीब किसान परिवार में हुआ था मुंडा एक जनजातीय समूह था जो छोटा नागपुर पठार ( झारखंड) निवासी था बिरसा जी को 1990 में आदिवासी लोगो को संगठित देखकर ब्रिटिस सरकार ने आरोप में गिरफ्तार कर लिया था उन्हें उस समय 2 साल का दण्ड दिया गया था बिरसा मुंडा जी ने समाज के लिये काफी सराहनीय कार्य किया था।उमेंदी कोर्राम ने बिरसा मुंडा को गरीब किसान के घर पैदा हो देश के दिए समर्पित बताया उन्होंने मुंडा लोगो को अंग्रेजों के जुल्म से मुक्ति पाने के लिये अपना नेतृत्व प्रदान किया।मंच का संचालन पुनितराम ठाकुर ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नरेंद्र कुमार ध्रुव अध्यक्ष सर्वाधिक समाज युवा प्रभाग,वीरेंद्र कुमार ध्रुव ,इंदर कुमार ध्रुव, अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष भाग सिंह ठाकुर ,सरवन ठाकुर ,विष्णु नेताम ,भूपेंद्र ध्रुव सरपंच, सुरेखा नागेश सरपंच, यशवंत ध्रुव, ग्वाल सिंह सॉरी ,नाथूराम कुमार ,निरंजन मरकाम ,अखिलेश ,शंकर ध्रुव आदि सरपंच एवं समाज प्रमुख उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads