*श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ को लेकर नगर में आमंत्रण एवं प्रचार अभियान जारी* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ को लेकर नगर में आमंत्रण एवं प्रचार अभियान जारी*

 *श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ को लेकर नगर में आमंत्रण एवं प्रचार अभियान जारी*



आरंग

ब्राह्मण समाज आरंग के तत्वाधान में आयोजित दिनांक 05 दिसंबर 2021 से 09 दिसंबर 2021 तक  पांच दिवसीय जनकल्याणार्थ श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ के प्रचार-प्रसार एवं आमंत्रण हेतु ब्राह्मण समाज आरंग के पदाधिकारियों द्वारा नगर के विभिन्न समाज के प्रमुखों से भेंट कर सभी समाज को आमंत्रित करने हेतु प्रचार अभियान अंतर्गत आज नगर के गुप्ता सामाज, तम्बोली समाज, सोनी समाज एवं अग्रवाल समाज प्रमुखों से संपर्क स्थापित कर उक्त यज्ञ में सभी समाजजनों को आमंत्रित किया गया। इसी कड़ी में कल तैयारी हेतु यज्ञाचार्य सहित आयोजन समिति, महिला समिति व युवा समिति की बैठक ब्राह्मण समाज भवन में सायं 5 बजे आयोजित की गई है। 





जनसंपर्क कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज से अध्यक्ष पं. भानुप्रताप शर्मा, उपाध्यक्ष श्री माणिकलाल मिश्रा, सचिव संदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य जितेन्द्र शर्मा, राकेश शर्मा, आलोक शुक्ला, अजीत शर्मा (कान्हा) एवं गुप्ता समाज से संरक्षक सतीश गुप्ता, अध्यक्ष रत्नेश गुप्ता, सचिव विजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता, विनोद गुप्ता, हेमंत गुप्ता, शरद गुप्ता। तम्बोली समाज से अध्यक्ष दामोदर तम्बोली, युवा अध्यक्ष दिनेश्वर तम्बोली, राकेश तम्बोली।  सोनी समाज से संरक्षक रमेश सोनी, अध्यक्ष गोपी सोनी, सुरेश सोनी, रामकुमार सोनी, अर्जुन सोनी। अग्रवाल समाज से संरक्षक सतीश अग्रवाल, अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिव्येश अग्रवाल, सहसचिव ओमहरी अग्रवाल, राहुल अग्रवाल  आदि उपस्थित रहे। सभी समाज प्रमुखों ने यज्ञ कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी समाजजनों सहित कार्यक्रम में भाग लेने की सहमति प्रदान की।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads