CGOA महासचिव के नेतृत्व में चेस फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, प्रदेश में चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी व इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट शुरू करने का आग्रह - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

CGOA महासचिव के नेतृत्व में चेस फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, प्रदेश में चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी व इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट शुरू करने का आग्रह

 CGOA महासचिव के नेतृत्व में चेस फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, प्रदेश में चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी व इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट शुरू करने का आग्रह




रायपुर

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से  उनके निवास कार्यालय में ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के महासचिव भरत सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी, इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर चेस टूर्नामेंट रायपुर की स्पर्धा पुनः प्रारंभ कराने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया। उन्होंने सीएम को जानकारी देते हुए बताया की ग्रामीण आदिवासी अंचल के लिए विशेष कार्ययोजना छत्तीसगढ़ शतरंज संघ द्वारा बनाई गई है जिससे आदिवासी अंचल के बच्चे शतरंज खेल में शामिल हो सके.


साथ ही 2002 से बंद मुख्यमंत्री ट्रॉफी को पुनः प्रारंभ करने हेतु प्रस्ताव सीएम बघेल के समक्ष रखा गया। “चेस इन स्कूल” के अंतर्गत स्कूलों में शतरंज प्रारंभ करने प्रस्ताव एवं स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण हेतु योजना के बारे में जानकारी दी.  अखिल भारतीय शतरंज संघ की तरफ से  भरत सिंह चौहान महासचिव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को स्मृति चिन्ह भेंट भी किया।


इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शतरंज संघ के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंघानिया, महासचिव विनोद राठी, अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी किरण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप दास, उपाध्यक्ष हेमचंद शेखर उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads