*"शिक्षा में सहभागिता हेतु विशेष संरक्षित कमार जनजाति के पालकों का एक दिवसीय सम्मलेन 11 दिसंबर को आयोजित'*
*"शिक्षा में सहभागिता हेतु विशेष संरक्षित कमार जनजाति के पालकों का एक दिवसीय सम्मलेन 11 दिसंबर को आयोजित'*
जयलाल प्रजापति/नगरी-धमतरी /
कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा के मार्गदर्शन में नगरी विकासखण्ड अंतर्गत प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला में अध्ययनरत विशेष संरक्षित कमार जनजाति के बच्चों के शैक्षणिक गुणात्मक विकास तथा कमार बच्चों के पालकों को शिक्षा से जोड़ने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी डा.रजनी नेल्सन, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा बिपिन देशमुख तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह के निर्देशन में नवपहल कर शिक्षा के क्षेत्र में अनूठी पहल करते हुए विशेष संरक्षित जनजाति कमार समुदाय के कक्षा 1 से 8वीं में अध्ययनरत 147 शालाओं के बच्चों के बौद्धिक विकास हेतु तथा कमार बच्चों के पालकों का शिक्षा में सहभागिता हेतु दिनांक 11 दिसंबर 2021 को एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय “कमार पालक सम्मलेन” इंडोर स्टेडियम नगरी में प्रातः 11:00 बजे से आयोजित की गयी है | बी.ई.ओ.सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि कमार पालक सम्मलेन में नगरी विकासखंड के 147 ग्रामों के कमार बाहुल्य प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत कमार जनजाति के बच्चों के पालक,विशेषतः माताएं, मास्टर ट्रेनर्स शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मिलित होंगे | कमार पालक सम्मलेन में कमार बच्चों के पालकों को शिक्षा से जोड़ने हेतु जागरूकता लाने के लिए सहायक शिक्षण सामाग्री (टी.एल.एम्.) के माध्यम से शालाओं में कक्षा शिक्षण में उपयोग में लाये जाने वाले शैक्षणिक सामग्रियों को प्रदर्शित किया जावेंगा तथा शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित किये जा रहे प्रमुख शैक्षिक योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी कमार बच्चों के पालकों को दी जावेगी |