*भरदा के दो पूर्व सरपंच ने पूर्व मंत्री के समक्ष किया भाजपा प्रवेश*
*भरदा के दो पूर्व सरपंच ने पूर्व मंत्री के समक्ष किया भाजपा प्रवेश*
राजेन्द्र साहू/मगरलोड
*केंद्र की मोदी सरकार के अकल्पनीय देश और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास परख दृष्टिकोण एवं भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली एवं विचारधारा से प्रभावित होकर नगरी विधानसभा के मगरलोड अंतर्गत पंचायत भरदा के पुर्व सरपंच रूपराम साहू एवम पुर्व सरपंच पुष्पेंद्र साहू नें छत्तीसगढ़ प्रदेश के पुर्व केबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर के समक्ष उनके रायपुर निवास में जाकर भाजपा प्रवेश किया। उक्त समय में भाजपा मगरलोड के मंडल अध्यक्ष विजय यदु, लोकेश साहू पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष, घनश्याम साहू महामंत्री, गैंदा बाई सरपंच, गजेंद्र साहू सरपंच प्रतिनिधि, हृदय साहू ग्रामीण अध्यक्ष, रामप्रसाद निषाद सचिव, थानुराम पंच, गोमती साहू पंच, रूखमणी साहू पंच, रिमन साहू, हुलाश साहू भी मौजूद रहे।